JharkhandRanchi

लेवी वसूली से जुड़े दो मामले में टीपीसी के रीजनल कमांडर आक्रमण जी को एनआईए ने लिया न्यायिक हिरासत में

एनआईए कोर्ट में आक्रमण जी को किया गया पेश

Ranchi: चतरा के टंडवा में मगध व आम्रपाली कोयला परियोजना में टेरर फंडिंग से जुड़े केस के बाद टीपीसी के रीजनल कमांडर आक्रमण जी उर्फ रवींद्र गंझू उर्फ नेताजी को एनआईए के दो और मामलों में न्यायिक हिरासत में लिया गया है. इससे पूर्व आक्रमण जी को एनआईए कोर्ट में आज पेश किया गया. यह मामला चतरा में लेवी वसूली से जुड़ा है, जिसमें एनआईए  7/ 2018 एवं एनआईए  8/ 2018 ने दर्ज की है.

एनआईए  7/ 2018 में आक्रमण जी के अलावा कमलेश गंझू, बृजेश गंझू, मुकेश गंझू, कोहराम जी, लक्ष्मण गंझू, और कर्मपाल गंझू आरोपी शामिल है. वही एनआईए  8/ 2018 में आक्रमण जी के अलावा श्याम भोक्ता, परमजीत जी, विकास, नागेश्वर गंझू, प्रेम सागर महतो, उचित महतो एवं अमित सिंह आरोपी शामिल है. एनआईए  7/ 2018 चतरा के हंटरगंज थाना के कांड संख्या 40/ 2025 से जुड़ा है.

Related Articles

Back to top button