
New Delhi: केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार देश में कोविड-19 के मामले गुरुवार को बढ़कर 21,700 हो गये. वहीं इस वायरस के संक्रमण से मरने वालों की संख्या 686 हो गयी.
मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार, बुधवार शाम से संक्रमण के 1,229 नये मामले सामने आये हैं, जबकि इस दौरान 34 लोगों की मौत हुयी है.
इसे भी पढ़ें- कुछ सीखें इनसेः त्रिपुरा में मास्क नहीं पहननेवालों को सब्जी बेचने से मना किया विक्रेताओं ने
16,689 संक्रमित मरीजों का चल रहा इलाज
फिलहाल, देश में 16,689 संक्रमित मरीजों का इलाज चल रहा है. वहीं 4,324 लोगों को स्वस्थ होने के बाद अस्पताल से छुट्टी दे दी गयी. इसके साथ ही स्वस्थ होने वाले संक्रमित मरीजों का प्रतिशत बढ़कर 19.93 हो गया है.
स्वस्थ होने के बाद एक व्यक्ति अपने देश लौट गया. वहीं, संक्रमण के कुल मामलों में 77 विदेशी नागरिक भी शामिल हैं. स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़े में 77 विदेशी नागरिक भी शामिल हैं.
मंत्रालय ने बताया कि बुधवार शाम से, वायरस से संक्रमित 34 लोगों की जान गयी. इनमें से 18 मौत महाराष्ट्र में, आठ गुजरात में, तीन आंध्र प्रदेश में, दो राजस्थान और एक- एक मौत दिल्ली, तेलंगाना एवं मध्य प्रदेश में हुई है.
कोविड-19 के संक्रमण के कारण जान गंवाने वाले कुल 686 लोगों में से अब तक सबसे अधिक 269 मौतें महाराष्ट्र में हुई हैं. इसके बाद, गुजरात में 103, मध्य प्रदेश में 81, दिल्ली में 48, राजस्थान और आंध्र प्रदेश में 27-27, तेलंगाना में 24, उत्तर प्रदेश में 21, तमिलनाडु में 18 , कर्नाटक में 17, पंजाब में 16 और पश्चिम बंगाल में 15 लोगों की मौत के मामले सामने आए हैं.
बीमारी के चलते जम्मू-कश्मीर में पांच जबकि केरल, झारखंड और हरियाणा में तीन-तीन मौत हुई हैं. बिहार में दो जबकि मेघालय, हिमाचल प्रदेश, ओडिशा और असम में एक-एक मौत हुई हैं.
इसे भी पढ़ें- #Lockdown के 30 दिनों में कोरोना संक्रमण की दर रही स्थिर : केंद्र सरकार
कहां से कितने मामले
स्वास्थ्य मंत्रालय के शाम को जारी ताजा आंकड़ों के अनुसार, देश में कोरोना वायरस के संक्रमण के सर्वाधिक 5,652 मामले महाराष्ट्र से सामने आये हैं. इसके बाद गुजरात में 2,407, दिल्ली में 2,248, राजस्थान में 1,890, मध्य प्रदेश में 1,695 तमिलनाडु में 1,629, उत्तर प्रदेश में 1,509, तेलंगाना में 960 और आंध्र प्रदेश में 895 मामले सामने आये हैं.
पश्चिम बंगाल में भी संक्रमितों की संख्या बढ़कर 456, कर्नाटक में 443, केरल में 438, जम्मू-कश्मीर में 407, पंजाब में 277 और हरियाणा में 262 हो गयी है. बिहार में कोरोना वायरस संक्रमण के 148 जबकि ओडिशा में 83 मामले हैं.
झारखंड में 49 और उत्तराखंड में 46 लोगों में संक्रमण की पुष्टि हुई है. हिमाचल प्रदेश में 40, छत्तीसगढ़ में 36 जबकि असम में 35 मामले हैं. केंद्र शासित प्रदेशों में चंडीगढ़ में कोविड-19 के 27, लद्दाख में 18 तथा अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में 17 मामले हैं.
मेघालय में 12 जबकि गोवा और पुडुचेरी से कोविड-19 के सात-सात मामले सामने आये हैं. वहीं मणिपुर और त्रिपुरा में दो-दो लोग जबकि मिजोरम और अरुणाचल प्रदेश में एक-एक व्यक्ति कोरोना वायरस के संक्रमण की चपेट में आया है.
हालांकि अनेक राज्यों से प्राप्त आंकड़ों से तैयार न्यूज एजेंसी ‘पीटीआई’ की सूची के अनुसार गुरुवार को देश में कोविड-19 के कारण मृत्यु के मामले 721 हो गये, वहीं संक्रमण के मामलों की संख्या 22,951 पर पहुंच गयी.
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों और विभिन्न राज्यों द्वारा घोषित मौत के मामलों की संख्या में अंतर है और अधिकारी इसके लिए मामलों को विभिन्न राज्यों के लिहाज से निर्धारित करने में हुई प्रक्रियागत देरी को वजह बताते हैं.
इसे भी पढ़ें- #FightAgainstCorona को सांप्रदायिक रंग न दे ओआइसी, प्रॉपेगैंडा का शिकार होने से बचे – भारत





736611 757973I truly appreciate this post. Ive been seeking all over for this! Thank goodness I discovered it on Bing. Youve made my day! Thank you once more.. 175469