DhanbadJharkhand

भेलाटांड़ कोलियरी में चाल गिरने से एक मजदूर की मौत, परिजनों ने किया हंगामा

Dhanbad: धनबाद टाटा स्टील झरिया डिवीजन अंतर्गत भेलाटाड़ कोलयरी के 13 नंबर सिम के वेस्ट में शुक्रवार को चाल गिरने से एक मजदूर की मौत हो गयी, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया. मृतक के परिजनों ने टाटा कंपनी पर लापरवाही का आरोप लगा कर जम कर हंगामा किया.

बताया जाता है कि शुक्रवार को प्रथम पाली में एसडीएल मो. रफीक मियां पर अचानक चाल आ गिरा. मो रफीक को निकालने के क्रम में इलेक्टोमेक दुर्गा दास भी कोयले की चपेट में आ गया. दोनों बुरी तरह घायल हो गये. दोनों घायल मजदूरों को सहयोगी मजदूरों ने आनन-फानन में टाटा के केंद्रीय अस्पताल जामाडोबा लाया, जहां रफीक की इलाज के दौरान मौत हो गयी. वहीं घायल मजदूर दुर्गा दास महतो का इलाज सर्जिकल वार्ड में चल रहा है.

इसे भी पढ़ें – टाटा मोटर्स, टाटा कंमिस और टाटा हिताची में छंटनी के आसार, 12,000 कर्मचारियों पर गिर सकती है गाज

परिजनों ने लगाया लापरवाही का आरोप

रफीक की मौत की खबर सुन मृतक का बड़ा पुत्र  मो साजिद अंसारी जामाडोबा अस्पताल पहुंचा और टाटा कंपनी पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए जामाडोबा अस्पताल में हंगामा करने लगा. साथ ही साजिद ने कहा ही अब्बू का इलाज भेलाटाड़ अस्पताल में नहीं कराया और उसे सीधा जामाडोबा अस्पताल रेफर कर दिया गया. एंबुलेंस में अधिक मात्रा में खून बह जाने के कारण उनकी की मौत हो गयी.

इसे भी पढ़ें – अमरनाथ यात्रा पर आतंकी खतरा, सरकार ने एडवाइजरी जारी कर यात्रा रोकी, तीर्थयात्रियों से आग्रह, कश्मीर से लौट जायें

जिला पुलिस और टाटा के अधिकारियों के समझाने के बाद मामला शांत हुआ

नियोजन एवं मुआवजा की मांग को लेकर वार्ता अस्पताल में ही की गयी. वार्ता में टाटा के अधिकारी नोरोत्तम पांडेय, पीयूष कुमार, भेलाटांड़ कोलियरी  के राकोमसं सचिव भोजोहरी राय शामिल थे. बैठक में निर्णय लिया गया कि मृतक के बड़े पुत्र शाजिद को नियोजन दिया जायेगा तथा नियमानुसार सभी तरह के मुआवजे दिये जायेंगे. अनहोनी की आशंका को देखते हुए टाटा के अधिकारी ने भारी मात्रा में पुलिस बल बुला लिया था.

इस घटना को लेकर टाटा के झरिया डिवीजन के अधिकारी ने कहा कि यह अत्यंत दुःखद है. दुर्घटना के कारण क्षेत्र को बंद कर दिया गया है. प्रबंधन इस घटना की जांच कर रहा है.

इसे भी पढ़ें – राज्य में 3378 की जगह हैं 1524 डॉक्टर, सदर अस्पतालों में डॉक्टरों की कमी, सीएम कह रहे मोहल्लों में भी बैठायेंगे MBBS

Related Articles

Back to top button