
Khunti: खूंटी पुलिस को पीएलएफआइ नक्सलियों के खिलाफ बड़ी सफलता हाथ लगी है. पुलिस अधीक्षक आलोक को मिली गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 3 पीएलएफआइ नक्सलियों को गिरफ्तार किया. जिनमें पीएलएफआइ एरिया कमांडर संजय टोपनो उर्फ सनातन उर्फ मोटा और उसके सहयोगी एतवा लोहार उर्फ राजेश उर्फ दिलबर शामिल हैं.
देखें वीडियो-
इसे भी पढ़ें – NEWS WING IMPACT : भूख से मरी संतोषी की मां कोईली को मिला उज्ज्वला योजना का लाभ
गुप्त सूचना के आधार पर हुई गिरफ्तारी
खूंटी एसपी आलोक कुमार को गुप्त सूचना मिली कि पीएलएफआइ उग्रवादी ठेकेदारों से रंगदारी वसूलने कालामाटी जंगल पहुंचे हुए हैं. जानकारी मिलते ही खूंटी एसपी ने एक पुलिस टीम का गठन किया. पुलिस ने कालामाटी जंगल में रंगदारी वसूलने से पहले ही दोनों नक्सलियों को धर दबोचा. पुलिस ने नक्सलियों के पास से हथियार, कारतूस, मोबाइल और पीएलएफआइ का पर्चा बरामद किया है. खूंटी थाने में दोनों नक्सलियों के खिलाफ कई धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है. पूछताछ के दौरान एरिया कमांडर संजय टोपनो की निशानदेही पर टेबो थाना क्षेत्र के जराकेल गांव में दबिश देकर एक अन्य उग्रवादी दानियल बोदरा को भी गिरफ्तार कर लिया गया.
इसे भी पढ़ें – सीएम का दावाः साढ़े चार साल में 30 लाख घरों में बिजली पहुंचायी, हकीकतः कनेक्शन तो जुड़ा, देने को बिजली नहीं
भारी मात्रा में हथियार बरामद
एरिया कमांडर संजय टोपनो की निशानदेही पर टेबो थाना क्षेत्र से गिरफ्तार हुए पीएलएफआइ उग्रवादी दानियल की निशानदेही पर उसके घर के पीछे जंगल में छिपा कर रखे गये कार्बाइन, राइफल, दो वॉकी-टॉकी, नाइट विजन कैमरा समेत कई तरह के कारतूस बरामद किये गये. इस मामले में दानियल के खिलाफ टेबो थाना में मामले दर्ज कराया गया.
इसे भी पढ़ें- 30 करोड़ खपाने के लिए निगम और विभाग ने अपनाया तरह-तरह का हथकंड़ा



