
Ranchi : सरायकेला जिला के खरसावां थाना के हुरंगदा जंगल में पुलिस और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ में घायल जवान माखन सिंह, सैप जवान हरे राम, कृष्णा कूदादा जिला बल के जवान को बेहतर इलाज के लिए रांची लाया गया. सभी जवानों को मेडिका में भर्ती कराया गया है. घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मेडिका हॉस्पिटल पहुंची.
20 लैंड माइंस एक साथ किया ब्लास्ट
जानकारी के अनुसार, जिला के खरसावां थाना के हुरंगदा जंगल में पुलिस और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हुई. इससे पहले 20 लैंड माइंस एक साथ ब्लास्ट किया गया, जिसके बाद पूरे इलाके में दहशत फैल गई. वहीं नक्सलियों ने उस वक्त फायरिंग शुरू की, जब जिला पुलिस बल एलआरपी के लिए निकला था.
उसी दौरान जंगल पहुंचते ही नक्सलियों ने लैंड माइंस ब्लास्ट किया और उसके बाद पुलिस पर फायरिंग शुरू कर दी. करीब 1 घंटे तक पुलिस और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ चला. जिसमें तीन पुलिस के जवान घायल हो गए. इस घटना के पीछे 10 लाख का इनामी नक्सली महाराजा प्रमाणिक का हाथ बताया जा रहा है.
इसे भी पढ़ें – सीएम का दावाः साढ़े चार साल में 30 लाख घरों में बिजली पहुंचायी, हकीकतः कनेक्शन तो जुड़ा, देने को…
सीआरपीएफ कैंप के पास बिछाया लैंड माइंस
जिस स्थान पर नक्सलियों ने लैंड माइंस ब्लास्ट किया है. उस जगह पर पहले से ही डैम का निर्माण किया जा रहा है. बताया जा रहा है कि नक्सलियों ने लेवी के कारण लैंड माइंस ब्लास्ट किया. लेकिन इस मामले में कोई कुछ बोलने को तैयार नहीं है. जिस जगह पर नक्सलियों ने घटना को अंजाम दिया है, वहां से 100 मीटर की दूरी पर सीआरपीएफ का कैंप है. इसके बावजूद भी नक्सलियों ने लैंडमाइंस बिछाया और पुलिस को इसकी भनक तक नहीं लगी.
इसे भी पढ़ें – NEWS WING IMPACT : भूख से मरी संतोषी की मां कोईली को मिला उज्ज्वला योजना का लाभ




