Chaibasa

चाईबासा में डीसी अनन्य मित्तल ने नगरपालिका बंगला मध्य विद्यालय का किया निरीक्षण

Chakradharpur: उपायुक्त अनन्य मित्तल ने सोमवार को आदर्श नगरपालिका बंगला मध्य विद्यालय का निरीक्षण किया. इस अवसर पर उन्होंने शैक्षणिक सत्र 2023-24 के लिए हो रहे नामांकन के तहत 100वें बच्चे का नामांकन किया. 100वें बच्चे के रूप में नामांकित होनेवाली छात्रा सविता देवगम को उपायुक्त ने वर्ग – 6 की पाठ्य पुस्तकें, दस नयी कापी, पेन, पेंसिल एवं इंस्ट्रूमेंन बॉक्स प्रदान कर उसे मन लगाकर पढ़ने की सलाह दी. इस अवसर पर प्रशिक्षु IAS श्रुति राजलक्षमी भी मौजूद थी. नामांकन के पश्चात उपायुक्त ने अन्नामृता फाउंडेशन द्वारा विद्यालयों को दिए जा रहे मध्याह्न भोजन का निरीक्षण किया जिससे वे संतुष्ट नजर नहीं आए. डीसी ने समग्र शिक्षा अभियान के तहत नवनिर्मित शौचालय, कक्षाओं का भी निरीक्षण किया.
इसे भी पढ़ें: विधायक सुखराम उरांव ने चक्रधरपुर में सीसीटीवी कंट्रोल रूम का किया उद्घाटन, 96 सीसीटीवी कैमरों से लैस हुआ शहर

विद्यालय निरीक्षण के अंत में वे सदर प्रखण्ड के शिक्षक-शिक्षिकाओं की सेवा-पुस्तिका में बार्षिक वेतन वृद्धि एवं सेवा सत्यापन के कार्य का मुयायना किया तथा जिला शिक्षा अधीक्षक से फोन पर बातकर तत्काल सदर प्रखण्ड के प्रखण्ड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी को बचे कार्य को पूरा करने का निर्देश देने को कहा. इससे पूर्व बाल संसद के अध्यक्ष सुदीप पैड़ा एवं प्रधानमंत्री सुशीला देवगम ने उपायुक्त का जबकि प्रधानाध्यापक असीम कुमार सिंह ने प्रशिक्षु आइएएस श्रुति राजलक्षमी का पुष्पगुच्छ देकर स्वागत किया।विद्यालय से प्रस्थान करते समय शिक्षिका मिनाक्षी सहाय ने विद्यालय की ओर से प्रतीक चिन्ह प्रदान कर उपायुक्त को सम्मानित किया. इस अवसर पर विद्यालय के प्रधानाध्यापक के अलावे सभी शिक्षक-शिक्षिकाएं, विद्यालय प्रबंधन समिति के सदस्य एवं बाल संसद के सभी मंत्रीगण उपस्थित थे.

डीसी, एसपी ने महादेवशाल में बाबा भोलेनाथ की पूजा अर्चना

उपायुक्त अनन्य मित्तल, एसपी आशुतोष शेखर,प्रशिक्षु आईएएस राजलक्ष्मी ने सोमवार को बाबा भोलेनाथ का दरबार महादेवशाल धाम पहुंचे. यहां तीनों ने विधिवत बाबा भोलेनाथ के शिवलिंग पर पूजा अर्चना की. इस दौरान उन्होंने जल अर्पण का संकल्प किया. पूजा अर्चना करने के बाद डीसी और एसपी ने महादेवशाल धाम में आयोजन समिति से विधि व्यवस्था के बारे में विस्तार पूर्वक जानकारी ली. इस दौरान उन्होंने कई प्रकार का दिशानिर्देश भी जारी किया. इस दौरान आयोजन समिति के अध्यक्ष शाह गोइलकेरा प्रखंड विकास अधिकारी विवेक कुमार, थाना प्रभारी राहुल कुमार सिंह आदि उपस्थित थे.

Related Articles

Back to top button