ChaibasaCrime NewsJharkhandJharkhand StoryKhas-KhabarLead NewsRanchi

विधायक सुखराम उरांव ने चक्रधरपुर में सीसीटीवी कंट्रोल रूम का किया उद्घाटन, 96 सीसीटीवी कैमरों से लैस हुआ शहर

Chakradharpur: रेल नगरी चक्रधरपुर को क्राइम कंट्रोल करने के लिए शोमवार को नई पहल की गई जब चक्रधरपुर थाना में बनाए गए नवनिर्मित सीसीटीवी कंट्रोल रूम का विधिवत उद्घाटन स्थानीय विधायक सुखराम उरांव ने किया. इस अवसर पर विधायक सुखराम उरांव ने कहा कि शहर में शांति व्यवस्था बनाए रखने में सीसीटीवी कैमरा की भूमिका भी कारगर साबित होगी. उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन के सहयोग से चक्रधरपुर शहर में 96 सीसीटीवी कैमरा लगाया गया है जरूरत पड़ने पर अतिरिक्त कैमरे लगाए जाएंगे. उन्होंने हाईटेक सीसीटीवी कैमरा और कंट्रोल रूम बनाए जाने पर जिला प्रशासन को धन्यबाद दिया.
इसे भी पढ़ें: श्रावण मास के पहली सोमवारी को महादेवशाल धाम में हर-हर महादेव के नारों से गूंजा मंदिर

इस मौके पर डीसी अनन्या मित्तल ने कहा कि चक्रधरपुर शहर के संवेदनशील जगह पर सीसीटीवी कैमरा लगाया गया इससे पूरा शहर का क्राइम कंट्रोल होगा यह एक अच्छी पहल है. आगे चलकर अच्छी तरह से यह कार्य करें इसके लिए नगर परिषद को सौंप दिया जाएगा. एसपी आशुतोष शेखर ने भी चक्रधरपुर शहर में सीसीटीवी लगाए जाने के तारीफ करते हुए कहा कि इससे पुलिस को क्राइम कंट्रोल करने में काफी मदद मिलेगी.इस अवसर पर पश्चिमी सिंहभूम जिले के उपायुक्त अनन्य मित्तल, एसपी आशुतोष शेखर, पोड़ाहाट एसडीओ रीना हंसदा, डीएसपी कपिल चौधरी, प्रशिक्षु आईएएस राजलक्ष्मी, चक्रधरपुर बीडीओ संजय कुमार सिन्हा, सीओ बाल किशोर महतो, चक्रधरपुर थाना प्रभारी चंद्रशेखर कुमार शहीद थाना के पुलिस के पद अधिकारी व जवान उपस्थित थे.

17 जगहों पर 96 कैमरों से होगी शहर की निगरानी

शहर के 17 जगहों पर 96 आत्यधुनिक हाई टेक्नोलॉजी कैमरे लगाए गए हैं. जहां से 24 घंटा 2 लोग कंट्रोल रूम से पूरे शहर में निगरानी करेंगे.चक्रधरपुर में आपराधिक घटना को रोकने और कानून व्यवस्था को मजबूत करने के लिए यह पहल हुई है. शहर की सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत और अपराधियों पर नकेल कसने के लिए सीसीटीवी आत्यधुनिक कैमरे लगाए गए हैं. जरूरत पड़ने पर आने वाले दिनों में इसे बढ़ाकर 250 किया जाएगा. आत्यधुनिक कैमरे के जरिए 30 मीटर की दूरी को एक मीटर तक जूम करने की क्षमता है. बिजली नहीं रहने के बावजूद सीसीटीवी कैमरा बेहतर काम करेगा. इसमें पावर बैकअप के साथ-साथ आधुनिक सिस्टम से धोनी यंत्र भी लगाया गया है. जहां कंट्रोल रूम सीसीटीवी देखकर उद्घाघोषण किया जा सकता है. इसकी पूरी जानकारी कंट्रोल रूम सिस्टम के संचालक कर रहे एजेंसी के कर्मचारियों ने प्रैक्टिकल करके बताया. जिसका हर कोई तारीफ की.

Related Articles

Back to top button