
Pune: चारों ओर से निराशा भरी खबरों के बीच कुछ खबरें ऐसी हैं जो इस गंभीर परिस्थिति में भी आशा की किरण का संचार करती हैं.
पुणे में 92 वर्षीय लकवाग्रस्त बुजुर्ग महिला ने कोरोना वायरस संक्रमण को मात्र 14 दिन में मात दे दी है. सात महीने पहले ब्रेन हैमरेज के कारण उनके शरीर का एक हिस्सा लकवाग्रस्त हो गया था, जिसके बाद उनकी लोगों को पहचान पाने की क्षमता भी प्रभावित हुई थी.
इसे भी पढ़ें – IANS-C-voter के सर्वे में 93.5% देशवासी मान रहे- मोदी सरकार कोरोना संकट से अच्छे से निपट रही है
वृद्ध लोग भी संक्रमण से मुक्त हो सकते हैं
यह महिला अपने परिवार के तीन सदस्यों के साथ अस्पताल से घर वापस आ गयी है. जिस निजी अस्पताल में महिला का इलाज हुआ उसके वरिष्ठ चिकित्सक की मानें तो वृद्ध जन भी इस संक्रमण से मुक्त हो सकते हैं.
सिम्बियोसिस अस्पताल के सीईओ डॉ विजय नटराजन ने कहा कि लगातार निगरानी, अन्य संक्रमण दूर रखने के उपाय, मानक उपचार प्रोटोकॉल का सही उपयोग और अन्य बीमारियों के कारण अतिरिक्त सावधानी बरतने से आखिरकार हम सफल हुए.
उन्होंने बताया कि अस्पताल में कोविड-19 से संक्रमित 88 वर्षीय मरीज का भी इलाज किया जा रहा है. वह मधुमेह और उच्च रक्तचाप से पीड़ित हैं.
इसे भी पढ़ें – #Jhargaram पुलिस मुख्यालय में तैनात कॉन्स्टेबल ने की अंधाधुंध फायरिंग, पुलिस वाले बने बंधक



