
New Delhi. केंद्रीय मंत्रिमंडल ने देश के तीन एयरपोर्टों को निजी हाथों में देना का फैसला किया है. केन्द्रीय कैबिनेट ने बुधवार को सार्वजनिक, निजी भागीदारी के जरिए भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण (एएआई) के जयपुर, गुवाहाटी और तिरुवनंतपुरम हवाई अड्डों को किराए पर देने के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है. केन्द्रीय मंत्री प्रकाश जावड़ेकर के सरकार के इस फैसले के बारे में जानकारी दी.
क्या कहा केन्द्रीय मंत्री ने
केन्द्रीय कैबिनेट के फैसलों की जानकारी देते हुए मंत्री प्रकाश जावेड़कर ने बताया कि केंद्रीय कैबिनेट ने सार्वजनिक-निजी भागीदारी के माध्यम से भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण (AAI) के जयपुर, गुवाहाटी और तिरुवनंतपुरम हवाई अड्डों को लीज पर देने के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है. इससे यात्रियों को अच्छी सुविधा मिलेगी और इसके साथ साथ एक नई कार्य क्षमता, नई ऊर्जा आएगी.
केंद्रीय कैबिनेट ने सार्वजनिक-निजी भागीदारी के माध्यम से भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण (AAI) के जयपुर, गुवाहाटी और तिरुवनंतपुरम हवाई अड्डों को lease पर देने के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है। इससे यात्रियों को अच्छी सुविधा मिलेगी और इसके साथ साथ एक नई कार्य क्षमता, नई ऊर्जा आएगी । pic.twitter.com/PjY3jm9WFv
— Prakash Javadekar (@PrakashJavdekar) August 19, 2020
पीएम की अध्यक्षता में हुई बैठक
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में बुधवार को कैबिनेट की बैठक हुई. कैबिनेट बैठक में लिए गए फैसलों की जानकारी विस्तार से केंद्रीय मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में दी.
इसे भी पढ़ें- किसानों को यूरिया की दिक्कत, कृषि मंत्री ने केन्द्रीय रसायन मंत्री से की रैक बढ़ाने की मांग
इस दौरान कैबिनेट में कई फैसलों पर मुहर लगी. केन्द्रीय मंत्री प्रकाश जावेड़कर ने बताया कि नेशनल रिक्रूटमेंट एजेंसी (एनआरए) को अधीनस्थ पदों के लिए सीईटी (कॉमन एलिजिबिलिटी कम एंट्रेंस टेस्ट) आयोजित करने का अधिकार दे दिया गया है.
पीएम ने दिए थे संकेत
बता दें कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने 1 मई को नागरिक उड्डयन क्षेत्र के मुद्दों पर एक उच्च स्तरीय समीक्षा बैठक की थी. इस दौरान उन्होंने संकेत देते हुए कहा था कि हवाई अड्डों के निजीकरण के लिए प्रक्रिया तेज कर तीन महीने के भीतर निविदा जारी करने किया जाना चाहिए.





773526 233553I genuinely enjoy looking at on this internet site , it has wonderful content material . 140641
I used to be able to find good info from your blog posts.
Thanks for fantastic info I was looking for this info for my mission.
Thanks so much for the blog post.
I learn something new and challenging on blogs I stumbleupon everyday.
Like!! Thank you for publishing this awesome article.