JharkhandRanchi

निगम के प्लम्बर करते हैं मनमानी, 10,000 से 12,000 रुपये तक वसूसते हैं चार्ज

Ranchi :  रांची नगर निगम के अंतर्गत रजिस्टर्ड प्लम्बर उपभोक्ताओं के घर तक पानी पाइप लगाने में मनमानी राशि वसूलते हैं. आमतौर पर यह राशि करीब 10,000 से 12,000 रूपये तक होता है. जबकि हकीकत यह है कि केवल सामान्य सड़कों में ही जलापूर्ति पाइप बिछाने के बदले 2,000 रूपये की राशि ही खर्च आती है. पेयजलापूर्ति कनेक्शन लेने वाले उपभोक्ता ने कई बार इसकी शिकायत निगम के आला अधिकारियों से की है, लेकिन अभी तक इसपर रोक नहीं लगी है.

शिकायतों की लंबी फेहरिस्त को देख अब जलबोर्ड शाखा प्लम्बरों के लिए एक निर्धारित राशि तय करने जा रहा है. यह राशि अलग-अलग सड़कों के लिए अलग निर्धारित होगी. तय राशि को अगले निगम परिषद की बैठक में रखा जाएगा.

इसे भी पढ़ें – 6000 के आउटडेटेड मोबाइल को 9000 में खरीद कर आंगनबाड़ी सेविकाओं को बांटने की समाज कल्याण विभाग की…

 प्लम्बर उपभोक्ताओं से वसूलते हैं मनमानी राशि

इन दिनों रांची नगर निगम के अंतर्गत कुल 31 रजिस्टर्ड प्लम्बर है. निगम से पानी कनेक्शन लेने के बाद उपभोक्ताओं को रोड बोरिंग, मिट्टी कटाई एवं फिटिंग मेटेरियल जैसे काम कराने का काम इन्हीं रजिस्टर्ड प्लम्बरों द्वारा कराना बाध्य होता है. इसी बाध्यता का फायदा उठाकर सभी प्लम्बर उपभोक्ताओं से मनमानी राशि वसूलते हैं. इससे उपभोक्ताओं पर काफी दबाव पड़ता है.

ऐसे में जलबोर्ड शाखा अधिकारियों ने प्लम्बरों के रजिस्ट्रेशन के साथ जल संयोजन कार्य करने के लिए प्लम्बर नियम – 2019 बनाए हैं. यह नियम वर्ष 2019-20 एवं आगे के वर्षों में किये जाने वाले कामों के लिए तय होगा.

इसे भी पढ़ें – इस गर्मी में भी आधी रांची को समय पर नहीं मिल रहा पानी, लोगों की बढ़ी परेशानी

31 रजिस्टर्ड प्लम्बरों के नाम हैं

रांची नगर निगम अंतर्गत जल संयोजन संबंधी कार्य के लिए रजिस्टर्ड इन प्लम्बरों का नाम है. शौकत अली, अर्जुन सिंह, वसी अहमद ख़ान, महबूब आलम, मो.याकूब, मो.सुभान, इमामुद्दीन, जसीम खान, मो.अयूब, सलाउद्दीन, खलील, मो.अजीम, मो.मोहसीन, मो.गुफरान, मो.सिराजुद्दीन, मो. अलाउद्दीन, सफी अहमद,  मो. इमरान, ताहिर हुसैन, जफरुद्दीन, सतीश कुमार सिंह, त्रिपुरारी शुक्ला, शिवपूजन शुक्ला, मो.शाहिद, मो.आजाद, मंजूर अहमद, मो.मेराजुद्दीन, मो.शाहनवाज, अब्दुल गफ्फूर, किशुन प्रसाद वर्मा, शेखर वर्मा.

सड़कों के लिए अलग-अलग राशि तय

निगम परिषद में भेजे जाने वाले प्लम्बरों के रेट को तीन सड़कों में बांटा गया है. यह रेट अलग-अलग सड़क के लिए निर्धारित किया गया है.

निर्धारित की गयी रेट हैं

  • सामान्य सड़कों में बिना रोड बोरिंग किये राशि 1482 रूपये और रोड बोरिंग किये 7382 रूपये राशि निर्धारित की गयी है.
  • PCC ( सीमेंट और कंक्रीट सड़क) सड़कों में बिना रोड बोरिंग में 6753 रूपये और रोड बोरिंग में 12,653 रूपये की राशि निर्धारित की गयी है.

 

  • WBM ( अलकतरा वाले ) सड़कों में बिना रोड बोरिंग किये 5,630 रूपये और रोड बोरिंग में 11,530 रूपये राशि निर्धारित की गयी है.

इसे भी पढ़ें – झारखंड में इंजीनियरिंग, पोलिटेक्निक व मैनेजमेंट संस्थानों के लिए संबद्धता आसान नहीं

Related Articles

Back to top button