JharkhandRanchi

विकास का रोड मैप तैयार करने के लिए मंथन जल्द

सीएस कार्यालय ने मांगी रिपोर्ट

Ranchi: झारखंड के विकास के लिए रोड मैप तैयार करने के लिए मुख्य सचिव स्तर पर जल्द ही विस्तूत बैठक की जायेगी. सीएस कार्यालय ने इस संबंध में सभी विभागों से योजना बजट के विरूद्ध निर्गत स्वीकृत्यादेश, आवांटनादेश, व्यय की स्थिति एवं अगामी वित्तीय वर्ष 2025-26 के लिए विभागों द्वारा रोड मैप निर्धारण के लिए किए जा रहे कार्यों पर रिपोर्ट मांगी गयी है.

मुख्य सचिव अलका तिवारी इसकी समीक्षा करेंगी. यह प्रयास हो रहा है की 31 मार्च के पहले बजट उपबंध की राशि खर्च की जाये. जो राशि खर्च नहीं हो सकी उसे सरेंडर भी कराने को कहा जायेगा. सड़क, भवन, पुल, डैम, आवास योजना, कृषि, उद्योग पर विशेष रूप से फोकस किया जायेगा.

Related Articles

Back to top button