World

#Coronavirus: स्वामीनारायण संप्रदाय ने दुनिया भर में सभी मंदिर बंद किये

Washington: स्वामीनारायण संप्रदाय ने तेजी से फैलते कोरोना वायरस के मद्देनजर दुनिया भर में अपने सभी मंदिर बंद करने और अगले आदेश तक सभी नियमित गतिविधियां निलंबित करने का ऐलान किया है ताकि स्वयंसेवकों, श्रद्धालुओं और स्थानीय समुदाय की सेहत की रक्षा की जा सके.

विश्व स्वास्थ्य संगठन कोरोना वायरस को महामारी घोषित कर चुका है. इससे अब तक 5 हजार से अधिक लोगों की मौत हो चुकी है, जिनमें अमेरिका में 41 लोगों की मौत भी शामिल है. इसके अलावा दुनियाभर में 1,34,000 से अधिक लोग इससे संक्रमित हैं.

इसे भी पढ़ें – महाराष्ट्र के बुलढाणा में कोरोना वायरस के संदिग्ध मरीज की मौत, दिल्ली और कर्नाटक में हो चुकी हैं दो मौतें

अमेरिका, कनाडा, यूरोप औऱ ऑस्ट्रेलिया के मंदिर बंद

बोचासनवासी श्री अक्षर पुरुषोत्तम (बीएपीएस) स्वामीनारायण संस्था ने बताया कि अमेरिका, कनाडा, यूरोप और ऑस्ट्रेलिया में स्थित मंदिरों को बंद कर दिया गया है और भारत एवं अफ्रीका स्थित मंदिरों को जल्द, संभवत: एक हफ्ते में बंद किया जायेगा.

बीएपीएस स्वामीनारायण संस्था के अमेरिका में लगभग 100 मंदिर हैं. बीएपीएस स्वयंसेवक के माध्यम से चलने वाला संगठन है जिसका उद्देश्य हिंदू विचारों और आस्था, एकता और निस्वार्थ सेवा के जरिये व्यक्ति का विकास कर समाज में सुधार लाना है.

इसे भी पढ़ें – #Corona : बंगाल में 31 मार्च तक बंद रहेंगे सभी शिक्षा प्रतिष्ठान

मंदिर की वेबसाइट के माध्यम से दर्शन

बीएपीएस ने कहा कि बड़ी सभाओं से बचने के लिए पूरी दुनिया में बीएपीएस मंदिर बंद रहेंगे, लेकिन श्रद्धालु प्रत्येक मंदिर की वेबसाइट के माध्यम से दैनिक दर्शन कर सकेंगे.

कहा गया कि बीएपीएस दुनियाभर के श्रद्धालुओं और हिंदुओें को आध्यात्मिक मार्गदर्शन देना जारी रखेगा ताकि वे अपनी आस्था एवं अध्यात्म को जिंदा रख सकें.

संगठन ने कहा कि वह उन शहरों और कस्बों के स्थानीय प्रशासन के साथ मिलकर काम कर रहा है जहां पर ये मंदिर स्थित हैं. संगठन स्थानीय नियामकों के प्रति प्रतिबद्ध है और स्थानीय समुदाय को कोरोना वायरस से निपटने में मदद करते रहेंगे जैसा उसने पहले की आपदाओं के दौरान किया था.

अटलांटा में हृदयरोग विशेषज्ञ कश्यप पटेल ने कहा कि सामाजिक समागम में सत्संग होता है लेकिन विशेष परिस्थितियों में हमें दूसरे रास्ते तलाशने होंगे. हमने महसूस किया है हमारे गुरु और संतों ने आध्यात्मिक यात्रा के लिए दूसरे की सेवा करने पर जोर दिया है लेकिन इस आपदा ने दुनिया को कुछ पलों के लिए बदल दिया है.

इसे भी पढ़ें – #MP_Crisis : राज्यपाल से मिले शिवराज सिंह चौहान, 16 मार्च से पहले फ्लोर टेस्ट कराने की मांग

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Back to top button