West Bengal

#WestBengal: अंडाल के बाद आसनसोल से भी हवाई सेवा होगा चालू, शिल्पांचल में ख़ुशी की लहर

Asansol: शिल्पांचल से दूसरी हवाई सेवा जल्द चालू होने जा रही है. उक्त जानकारी राज्य के श्रम, कानून व विधि मंत्री मलय घटक ने मर्चेंट चैम्बर ऑफ़ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री द्वारा आयोजित एमसीसीआइ दुर्गापुर, आसनसोल, रानीगंज फोरम 2020 कार्यक्रम में कही.

कार्यक्रम का आयोजन उषाग्राम स्थित निजी होटल के सभागार में की गयी. मंत्री मलय घटक ने कहा की बर्नपुर स्थित कालाझारिया हवाईअड्डा से स्पाइसजेट जल्द अपनी पहली विमान सेवा आसनसोल से गुवाहाटी, बागडोगरा होते हए शुरू की जायेगी.

इसे भी पढ़ें : #DVC ने #JBVNL को बकाया भुगतान के लिए दो साल का समय दिया, निर्बाध बिजली के लिए जल्द जारी होगा निर्देश

आइएसपी द्वारा किया जायेगा संचालन

बर्नपुर आइएसपी के नगर सेवा विभाग के सीजीएम एस्टेट भास्कर ने बताया की आइएसपी ने एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ़ इंडिया को हवाई सेवा चालू करने के लिए लाइसेंस का आवेदन किया है.

उम्मीद है कि जल्द सभी बाधाओ को दूर कर आसनसोल से हवाई सेवा चालू की जायेगी.

इसे भी पढ़ें : भूखल घांसी का परिवार भुखमरी के कगार पर, बीएमआइ में सभी कुपोषित

क्या है बाधा  

मालूम हो कि उड़ान के तहत एअरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ़ इंडिया ने 100 से अधिक छोटे हवाईअड्डों को विकसित करने का निर्णय लिया था. इसी के तहत बर्नपुर स्थित कालाझारिया हवाईअड्डा को जीर्णोधार का निर्णय लिया गया.

जीर्णोधार का कार्य एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ़ इंडिया ने हेल्कोन को दिया. हेल्कोन कंपनी ने हवाईअड्डा जीर्णोधार का कार्य शुरू कर दिया लेकिन कार्य शुरू होते ही स्थानीय लोगों ने माल सप्लाई (बालू, गिट्टी, मजदूर) को लेकर विवाद शुरू कर दिया जिसके बाद कार्य में बाधा आ गयी.

मिली जानकारी अनुसार 90 प्रतिशत कार्य हो चुका है. तत्कालीन महकमा शासक प्रलय रॉय चौधुरी ने आइएसपी नगर सेवा अधिकारी और नगर निगम अधिकारियों संग बैठक कर बाधाओं को दूर करने पर निर्णय लिया.

निर्णय के बाद जिला प्रशासन और एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ़ इंडिया के अधिकारियों ने बाधाओं को दूर करने के लिये कई दौरे किये.

इसे भी पढ़ें : 500 करोड़ की बिजली हर महीने खरीदती है जेबीवीएनएल, बिजली बिल से राजस्व वसूली मात्र 300 करोड़

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Back to top button