Main SliderNational

महाराष्ट्र के बुलढाणा में कोरोना वायरस के संदिग्ध मरीज की मौत, दिल्ली और कर्नाटक में हो चुकी हैं दो मौतें

Maharashtra : महाराष्ट्र के बुलढाणा जिले में कोरोना के एक संदिग्ध मरीज की मौत इलाज के दौरान हो गयी. मृतक की उम्र 71 साल बतायी गयी है. वह हाल ही में सऊदी अरब से लौटा था और संदेह था कि वह कोरोना वायरस से संक्रमित है.

इस बारे में अस्पताल के एक अधिकारी ने बताया कि इलाज के दौरान एक व्यक्ति की मौत हो गयी है. भर्ती करने के समय से  ही उसे डायबिटीज और हाई ब्लड प्रेशर की भी शिकायत थी. उसके सैंपल को जांच के लिए भेजा गया है.

बता दें कि अगर यह कोरोना वायरस का केस साबित हुआ तो देश में इस वायरस से मौत का यह तीसरा मामला होगा.

इसे भी पढ़ेंः #MP_Crisis : राज्यपाल से मिले शिवराज सिंह चौहान, 16 मार्च से पहले फ्लोर टेस्ट कराने की मांग

कोरोना वायरस से संक्रमित मरीजों की संख्या बढ़कर 84 हुई

इधर, स्वास्थ्य मंत्रालय ने शनिवार को कहा कि देश में कोरोना वायरस के सत्यापित मामलों की संख्या बढ़कर 84 हो गयी है जिनमें दिल्ली और कर्नाटक की दो मौतें शामिल हैं.

मंत्रालय के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि इस विषाणु से संक्रमित पाये गये सात व्यक्तियों को उपचार के बाद छुट्टी दे दी गयी है. उनमें पांच उत्तर प्रदेश और एक एक राजस्थान एवं दिल्ली के मरीजे थे.

दिल्ली से अब तक कोरोना वायरस के छह और उत्तर प्रदेश से 11 सत्यापित मामले सामने आये. कर्नाटक में इस रोग के छह, कर्नाटक में 14, लद्दाख में तीन और जम्मू कश्मीर में दो मरीज हैं. इसके अलावा, राजस्थान, तेलंगाना, तमिलनाडु, आंध्रप्रदेश और पंजाब से इस रोग के एक एक मामले सामने आये हैं.

केरल में इस बीमारी के 19 मामले सामने आये जिनमें से तीन मरीजों को संक्रमण से मुक्ति मिलने के बाद पिछले महीने अस्पताल से छुट्टी दे दी गयी. मंत्रालय के अनुसार कुल 84 मामलों में 17 विदेशी मरीज हैं और उनमें भी 16 इतावली एवं एक कनाडाई हैं.

स्वास्थ्य मंत्रालय में विशेष सचिव संजीव कुमार ने कहा, ‘‘ भारत में कोरोना वायरस के सत्यापित मामलों की संख्या बढ़कर 84 हो गयी है.’’ उन्होंने कहा कि इन 84 लोगों के संपर्क में आये 4000 से अधिक लोगों की पहचान कर ली गयी है और उन्हें चिकित्सकीय निगरानी में रखा गया है.

उन्होंने कहा कि ऐसी भी स्थितियां सामने आयी हैं जहां लोग संक्रमित व्यक्तियों के संपर्क में आने के बावजूद पृथक रखे जाने के इच्छुक नहीं हैं.

इसे भी पढ़ेंः विश्व के दूसरे सबसे अमीर #Bill_Gates का माइक्रोसॉफ्ट के बोर्ड ऑफ डायरेक्टर पद से इस्तीफा  

इटली से भारतीय विद्यार्थियों को लाने के लिए एअर इंडिया की विशेष उड़ान

उन्होंने कहा कि ईरान से भारतीय यात्रियों को लेकर आ रही महान एअर की उड़ान शनिवार आधी रात को मुम्बई पहुंचेगी. इटली से भारतीय विद्यार्थियों को वापस लाने के लिए एअर इंडिया की एक विशेष उड़ान इटली के मिलान भेजी जा रही है.

कुमार ने कहा कि सभी राज्यों एवं केंद्रशासित प्रदेशों में सामुदायिक निगरानी, पृथक वार्ड, पर्याप्त पीपीई, प्रशिक्षित श्रमबल और तीव्र कार्रवाई दल जैसी सभी जरूरी सुविधाएं और मजबूत की जा रही हैं.

सरकार कोरोना वायरस की पृष्ठभूमि में मास्क और हैंड सैनेटाइजर जैसी चीजों की कमी और कालाबाजारी के मद्देनजर शुक्रवार को एन 95 समेत मास्कों एवं हैंड सैनेटाइजरों को आवश्यक वस्तु अधिनियम के तहत जरूरी वस्तुएं घोषित कर कर चुकी है.

ये चीजें जून आखिर तक जरूरी वस्तुओं की श्रेणी में होंगी. इस कदम का लक्ष्य उचित दाम पर उनकी उपलब्धता सुनिश्चित करना तथा जमाखारों एवं कालाबाजारियों पर कार्रवाई करना है.

इसे भी पढ़ेंः रेलवे बोर्ड ने दी मंजूरी, नौ करोड़ रुपये की लागत से धनबाद स्टेशन के दक्षिणी छोर पर सबवे का होगा निर्माण

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Back to top button