
New Delhi: भारत में कोरोना का ग्राफ गिरा है. भारत में पिछले 5 हफ़्तों से कोरोना वायरस के औसत दैनिक नए मामलों में लगातार कमी आ रही है. वहीं बुधवार को देश में कोविड-19 के 43,893 नये केस सामने आये हैं. जबकि 508 लोगों की मौत संक्रमण के कारण हो गयी है. इसके साथ ही भारत में संक्रमितों का आंकड़ा 80 लाख के करीब पहुंच गया है. जबकि एक लाख 20 हजार से ज्यादा लोगों की जान जा चुकी है.
इसे भी पढ़ेंः वित्त मंत्री का आकलन, इस साल देश की जीडीपी ग्रोथ जीरो रहेगी, IMF का है माइनस 10.3 पर्सेंट का अनुमान
6 लाख से ज्यादा एक्टिव केस
भारत में एक दिन में कोविड-19 के 43,893 नए मामले सामने आने के बाद देश में संक्रमण के मामले बढ़कर 79,90,322 हो गए हैं. वहीं 508 और लोगों की मौत के बाद मृतकों की संख्या बढ़कर 1,20,010 हो गई है. केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार, देश में फिलहाल 6,10,803 कोरोना के एक्टिव केस हैं, और 72,59,509 लोग संक्रमण मुक्त हो चुके हैं. बीते 24 घंटे में 15 हजार से ज्यादा लोगों ने संक्रमण को मात दी है.
With 43,893 new #COVID19 infections, India’s total cases surge to 79,90,322. With 508 new deaths, toll mounts to 1,20,010.
Total active cases are 6,10,803 after a decrease of 15,054 in last 24 hrs
Total cured cases are 72,59,509 with 58,439 new discharges in last 24 hrs. pic.twitter.com/oF0l5Dm2E8
— ANI (@ANI) October 28, 2020
मंत्रालय के ताजा आंकडों के अनुसार, अब तक देश में 72,59,509 लोग संक्रमण मुक्त हो चुके हैं और इस हिसाब से संक्रमण से स्वस्थ होने की राष्ट्रीय दर 90.85 प्रतिशत हो गई है. वहीं संक्रमण से मृत्यु दर 1.50 प्रतिशत है. इसके अनुसार यह लगातार छठा दिन है जब उपचाराधीन लोगों की संख्या सात लाख के नीचे बनी हुई है.
Total 10,54,87,680 samples tested for #COVID19 up to 27th October. Of these 10,66,786 samples were tested yesterday: Indian Council of Medical Research (ICMR) pic.twitter.com/69L86L9F9M
— ANI (@ANI) October 28, 2020
इसे भी पढ़ेंः बिहार विधानसभा चुनाव : वोटिंग के बीच पीएम मोदी और राहुल की जनसभाएं आज
आइसीएमआर के अनुसार, देश में 27 अक्टूबर तक 10,54,87,680 नमूनों की कोरोना जांच हो चुकी है. वहीं मंगलवार को 10,66,786 सैंपल्स का टेस्ट हुआ है. भारत में सात अगस्त को संक्रमितों की संख्या 20 लाख के पार चली गई थी, 23 अगस्त को 30 लाख और पांच सितम्बर को संक्रमितों की संख्या 40 लाख से ऊपर चली गई थी. मामले 16 सितम्बर को 50 लाख के पार, 28 सितम्बर को 60 लाख और 11 अक्टूबर को 70 लाख के पार चले गए थे.
घटते आंकड़ों के बीच सता रही दिल्ली की चिंता
देश में संक्रमण की रफ्तार तो धीमी पड़ी है. लेकिन राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली समेत कई राज्यों के आंकड़े चिंता बढ़ा रहे हैं. दिल्ली में मंगलवार को सर्वाधिक नये केस सामने आये थे. जहां एक दिन में संक्रमण के सबसे अधिक 4,853 नये मामले मिले. इससे पहले 16 सितंबर को एक दिन में सर्वाधिक 4,473 नये केस सामने आये थे. फेस्टिव सीजन के बीच दिल्ली में संक्रमण का बढ़ता आंकड़ा परेशानी का सबब बन रहा है.
इसे भी पढ़ेंः सर्दियों में दिल्लीवासियों की बढ़ेगी परेशानी ! वायु प्रदूषण के कारण बढ़ सकते हैं कोविड से मौत के मामले




