Bokaro

छठ व्रतियों के लिए छठ घाट बन कर तैयार

Bokaro: बेरमो अनुमंडल के बोकारो नदी छठ घाट, गोमिया भगत अहरा एवं आईईएल खम्हरा नदी में छठवृतियों के लिए छठ घाट बन कर पूरी तरह से तैयार हो चुकी है. साफ सफाई का पूरी तरह से ख्याल रखा गया है.छठ घाटों में स्थानीय कमेटी के युवकों ने पूरी तरह से छठवृतियों एवं श्रद्धालुओं के लिए विधि व्यवस्था की है.सुरक्षा के दृष्टिकोण से ड्रोन कैमरा का इस्तेमाल किया जा रहा है.घाटों में अर्घ देने के लिए दूध की व्यवस्था, फलों का वितरण, सज्जा के लिए लाइट लगाई गई है एवं भक्ति जागरण का कार्यक्रम रखा गया है.

छठ पूजा कमेटी के सदस्य राजकुमार यादव, बबलू जायसवाल, रंजीत करमाली, लक्ष्मण नायक, पप्पू अग्रवाल, विशाल जायसवाल, राजू शाह, सुरेश नायक, अंकुश भंडारी सहित दर्जनों मौजूद है.

Related Articles

Back to top button