Uncategorized

जम्मू एवं कश्मीर में लश्कर के 3 आतंकवादी ढेर

श्रीनगर, 5 अगस्त : जम्मू एवं कश्मीर के सोपोर कस्बे में शनिवार को सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड़ में लश्कर-ए-तैयबा (एलईटी) के तीन आतंकवादी मारे गए. पुलिस के प्रवक्ता मनोज पंडित ने बताया कि सोपोर के अमरगढ़ क्षेत्र में पुलिस, सेना और केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) के साथ मुठभेड़ हुई. जिसमें तीन तीन आतंकवादी मारे गए. उन्होंने कहा कि मारे गए आतंकवादियों के पास से हथियार और गोला-बारूद भी बरामद किए गए हैं. आतंकवादियों की पहचान की जा रही है.


मुठभेड़ में एक जवान भी घायल

प्रवक्ता श्री पंडित ने बताया कि अातंकियोंं के साथ मुठभेड़ के दौरान एक पुलिस कांस्टेबल भी घायल हो गया. घायल जवान को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है. चिकित्सकों के मुताबिक उसकी स्थिति अभी स्थिर है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Back to top button