
Giridih: धनवार के भाजपा प्रत्याशी सह प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी बुधवार की शाम धनवार के गांवों का भ्रमण किया. इस दौरान बाबूलाल मरांडी ने पसनोर में नुक्कड़ सभा भी किया. और कहा कि पिछले पांच साल में झारखंड सिर्फ लुट और लूटने वालों को देखी. हेमंत सरकार खुद बिचौलियों के बलबूते चली. हर वर्ग को हेमंत सरकार ने लुटा. युवाओं से लेकर महिलाओं तक लुटा. बलात्कार और हत्या की घटना से पूरा झारखंड पिछले पांच साल तक शर्मसार होता रहा. और दूसरी तरफ हेमंत सरकार बेशरम वाले बयान देती रही खुद के बचाव में. आदिवासियों के जमीन को लुटा गया. उनका शोषण होता था. क्योंकि इसे लेकर हेमंत सरकार कभी गंभीर नहीं रही. लेकिन अब पांच साल बाद खुद पीएम मोदी झारखंड के बेहतरी के लिए राज्य की जनता से संवाद करने निकले हैं. और खुद राज्य के हालात पर नजर रखें हुए है. इधर बाबूलाल मरांडी मालदा, मांझने, पीहरा, बिरने समेत कई इलाकों का दौरा कर ग्रामीणों से भाजपा के समर्थन की अपील किया. इधर बाबूलाल मरांडी के साथ भाजपा कार्यकर्ता चंद्रशेखर, आनंदी यादव, श्रीराम यादव, विवेक विकास, मुन्ना सिंह, वीरेंद्र यादव, लोकेश और मनीष के साथ राजेश यादव समेत कई नेता और कार्यकर्ता शामिल थे.




