
Giridih: लोक आस्था और निर्जला उपवास के साथ सूर्योपासना का महापर्व छठ पूजा को लेकर बुधवार को गिरिडीह के बाजारों में भीड़ उमड़ी. लोहड़ा पूजा के लिए सिंदूर के साथ पूजा के समान और मिट्टी के दिए से लेकर लोग प्रसाद बनाने के लिए मिट्टी के बर्तन की खरीदारी में व्यस्त दिखे. मौके पर बांस से बने सूप, टोकरी की खरीदारी करते लोग दिखे. सेब, नारंगी, केला, नारियल, गन्ना की खरीदारी भी खूब हुई.

भाजपा प्रत्याशी निर्भय शाहाबादी अपने समर्थकों के साथ निगम इलाके के छठ घाटों में सफाई अभियान का निरीक्षण करने निकले. भाजपा प्रत्याशी शाहाबादी के साथ भाजपा नेता सुभाष चंद्र सिन्हा, प्रकाश दास, मनोज शंघाई और राजेश शर्मा समेत कई समर्थक मौजूद रहे. भाजपा प्रत्याशी शाहाबादी सबसे पहले झरिया गादी छठ घाट पहुंचे, जहां घाट सजधज कर तैयार था. पूजा समिति के साठू ठाकुर समेत अन्य लोग इस दौरान शाहाबादी का स्वागत किया. वही जानकारी लेने के क्रम पूजा समिति के सदस्यों ने बताया कि सारी तैयारी पूरा है. और घाट भी सज चुके हैं. वैसे घाट की सफाई और तैयारी के साथ सजावट देख कर भाजपा शाहाबादी भी खुशी जाहिर किया. वही शहर के दीनदयाल घाट में कुव्यवस्था के कारण भाजपा प्रत्याशी शाहाबादी का गुस्सा भड़का, और उपनगर आयुक्त को तत्काल फोन कर एक जेसीबी मशीन भिजवाने का निर्देश दिया और कहा कि अगले कुछ घंटों में छठ घाट के सीढ़ी और घाट सजाने का काम हर हाल में पूरा करे. कही कोई कमी नहीं रहे, और अगर कोई कमी दिखता है. तो उसे दुरुस्त करे. इस दौरान भाजपा प्रत्याशी शाहाबादी शहर के अरगाघाट, शास्त्री नगर छठ घाट, साईं छठ घाट, चिड़ियांघाट छठ घाट के साथ करीब आधा दर्जन घाटों का हाल जाना.




