
Ranchi: झारखंड के लातेहार जिले के सलैया जंगल में सुरक्षाबलों की जेजेएमपी के नक्सलियो के साथ मुठभेड़ में झारखंड जगुआर के डिप्टी कमांडेंट राजेश कुमार शहीद हो गए हैं. रांची के मेडिका डॉक्टिरों ने कहा कि उन्हेंे मृत हालत में ही लाया गया था.
सीएम हेमंत सोरेन ने ट्वीट कर जवान के शहीद होने पर दुख जताया है. सीएम ट्वीट कर लिखा कि ‘लातेहार क्षेत्र में सर्च ऑपरेशन के दौरान घायल हुए झारखंड जगुआर के डिप्टी कमांडेंट राजेश कुमार को हमने खो दिया, परमात्मा वीर शहीद जवान की आत्मा को शांति प्रदान कर शोक संतप्त परिवार को दुःख की घड़ी सहन करने की शक्ति दे.’
इसे भी पढ़ें: Jharkhand Cabinet: 224 करोड़ हुआ कांटाटोली ओवरब्रिज का बजट, सुकुरहुट्टू में 49 एकड़ में बनेगा ट्रांसपोर्ट नगर
लातेहार में नक्सलियों से लोहा लेते हुए डिप्टी कमांडेंट राजेश कुमार शहीद हो गए. वो बिहार के मुंगेर जिला के लाल दरवाजा गांव के रहने वाले थे. उनके पिता का नाम लाल बहादुर राय है.
उन्होंने बतौर बीएसएफ जवान अपनी नौकरी शुरू की थी. वो पश्चिम बंगाल के कृष्णानगर में बीएसएफ की 84वीं बटालियन से पहली बार जुड़े. साल 2006 से जुलाई 2018 तक बीएसएफ में योगदान दिया.
इसे भी पढ़ें :पूर्व मंत्री एनोस एक्का के जब्त बंगले में खुला ईडी का दफ्तर
2018 जुलाई में ही राजेश कुमार एसटीएफ में पदस्थापित किए गए. मौजूदा समय में झारखंड जगुआर की टीम में योगदान दे रहे थे. मंगलवार को लातेहार में नक्सलियों के साथ हुई मुठभेड़ में वो शहीद हो गए.
मुठभेड़ में एक उग्रवादी मारा गया है. मारे गए उग्रवादी की पहचान नहीं हो सकी है. सुरक्षा बलों को भारी पड़ता देख उग्रवादी भाग खड़े हु. मुठभेड़ के बाद जंगल में सर्च अभियान चलाया जा रहा है.
इसे भी पढ़ें :लातेहार में नक्सलियों और पुलिस के बीच मुठभेड़, एक नक्सली मारा गया, झारखंड जगुआर के डिप्टी कमांडेंट घायल




