JharkhandKoderma

कोडरमा : भगत सिंह की जयंती पर विचार गोष्ठी का आयोजन

Koderma : भारत की जनवादी नौजवान सभा (डीवाईएफआई) ने कोडरमा मे शहीदे आजम भगत सिंह की 114वीं जंयती पर याद करते हुए मंगलवार को एक विचार विचार गोष्ठी आयोजित की. सर्वप्रथम शहीद भगत सिंह के चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की गयी. जहां शहीद भगत सिंह अमर रहे, शहीदों तेरे अरमानों को मंजिल तक पहुंचाएंगे, जैसे नारे लगाए जा गये.

डीवाईएफआई के राज्य सचिव संजय पासवान ने कहा कि भगत सिंह का जन्म 27 सितंबर को हुआ था और हिंदुस्तान की आजादी के लिए 24 वर्ष की उम्र में फांसी पर चढ़ गये.

इसे भी पढ़ें: Jharkhand Cabinet: 224 करोड़ हुआ कांटाटोली ओवरब्रिज का बजट, सुकुरहुट्टू में 49 एकड़ में बनेगा ट्रांसपोर्ट नगर

आजादी के दीवानों का सपना था कि भारत देश आजाद होगा तो एक ऐसा समाज का निर्माण होगा, जहां मनुष्य के द्वारा मनुष्य का शोषण नहीं होगा.

सबको एक समान शिक्षा और रोजगार की गारंटी होगी, हर खेत में पानी पहुंचेगा और खुशहाली आएगी, लेकिन वह सपना आज भी अधुरा है. केंद्र की मोदी सरकार की जनविरोधी नीतियों के कारण बेरोजगारी की फौज खड़ी हो गयी है.

इसे भी पढ़ें :पूर्व मंत्री एनोस एक्का के जब्त बंगले में खुला ईडी का दफ्तर

डीवाईएफआई के जिला सचिव सुरेन्द्र राम ने कहा कि हमें नौजवानों को संगठन से जोड़ना होगा और उन्हें भगत सिंह के विचारों से अवगत कराकर क्रांतिकारी आंदोलन के लिए प्रेरित करना होगा.

डीवाईएफआई के जिलाध्यक्ष परमेश्वर यादव ने कहा कि आज देश फिर से गुलामी के रास्ते पर जा रहा है, मोदी सरकार की सत्यानाशी नीति के खिलाफ समाज के हर वर्ग को आगे आना होगा. गोष्ठी में आशीष कुमार, बैजनाथ साव, विजय सिंह, राजेश यादव, मंटू यादव, मुकेश यादव, पंकज यादव, सकलदेव यादव आदि मौजूद थे.

इसे भी पढ़ें :लातेहार में नक्सलियों और पुलिस के बीच मुठभेड़, एक नक्सली मारा गया, झारखंड जगुआर के डिप्टी कमांडेंट घायल

Related Articles

Back to top button