
Giridih : न्यायालय के सेमिनार हॉल में मंगलवार को ट्राई इंडिया की तरफ से न्यायालय कर्मियों के बीच प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया गया. झालसा के निर्देश पर आयोजित प्रशिक्षण शिविर में कई न्यायिक पदाधिकारी और कर्मी शामिल रहे.
इसे भी पढ़ें :लातेहार में नक्सलियों और पुलिस के बीच मुठभेड़, एक नक्सली मारा गया, झारखंड जगुआर के डिप्टी कमांडेंट घायल
जिला विधिक सेवा प्राधिकार के सचिव संदीप बर्तम भी मौजूद थे. ट्राई इंडिया की तरफ से आयोजित प्रशिक्षण शिविर में सचिव संदीप बर्तम ने कहा कि एड्स पीड़ितों के लिए राज्य सरकार की तरफ से कई योजनाएं चलाई जा रही है. जिसमें उनके पुर्नवास और कल्याण शामिल है. एड्स पीड़ितों से घबराने की जरुरत नहीं है.
ट्राई इंडिया के प्रशिक्षक उत्तम बरनवाल ने प्रोजेक्टर के माध्यम से जानकारी दी कि पुर्नवास योजना पर राज्य सरकार तेजी से काम कर रही है.
इसे भी पढ़ें: Jharkhand Cabinet: 224 करोड़ हुआ कांटाटोली ओवरब्रिज का बजट, सुकुरहुट्टू में 49 एकड़ में बनेगा ट्रांसपोर्ट नगर




