
Ranchi : कुणाल आजमानी फेडरेशन ऑफ झारखंड चेंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज के नये अध्यक्ष निर्वाचित हुए हैं. रविवार को हुए चेंबर चुनाव में उन्हें कुल 1593 वोट मिले.
चुनाव में 1514 वोट हासिल कर राम बांगड़ उपाध्यक्ष चुने गये हैं. वहीं नये महासचिव का पद अश्विनी कुमार राजढ़िया ने 1500 वोट लाकर हासिल किया है. राहुल साबू को 1492, पूजा डाढा को 1485, प्रवीण लोहिया को 1479 वोट मिले. अध्यक्ष पद के अन्य उम्मीदवार किशोर कुमार मंत्री को 1457 वोट मिले.
8 सितंबर को स्थगित हो गया था चुनाव
इससे पूर्व 8 सितंबर को तकनीकी खराबी के कारण चुनाव स्थगित कर दिया गया था. पिछले रविवार को चुनाव पूरी तरह से ऑनलाइन हो रहे थे. पिछली खराबी से सबक लेते हुए इस बार ऑफलाइन माध्यम से चुनाव कराये गये.
सदस्यों ने कंप्यूटर के जरिये अपने पसंदीदा उम्मीदवारों का चयन किया. 21 सदस्यों का चयन करने के बाद प्रिंटर से बैलेट नुमा पर्चा निकल रहा था जिसे सदस्य जमा कर रहे थे.
इसे भी पढ़ें : रांची विवि में परीक्षण कार्यों से डिबार हो चुके प्रोफेसर जांच रहे हैं #JPSC की कॉपी
18 जिलों के लोगों ने लिया भाग
चुनाव समिति के चेयरमैन पवन शर्मा ने कहा कि मतदान की प्रक्रिया अच्छे से चली. राज्य के 16 से 17 जिलों के व्यवसायी चुनाव में भाग लेने पहुंचे. सीए और कंपनी सेक्रेटरीशिप में इंटर्नशिप कर रहे छात्रों और उनकी टीम ने बहुत मेहनत की.
2000 लोगों ने किया मतदान
2000 लोगों ने मतदान किया. वैसे चैंबर चुनाव में 3492 वोटर थे जिनमें 3088 आजीवन सदस्य हैं. साधारण सदस्य 235 हैं. एफिलिएटेड सदस्यों की संख्या 160 हैं. इन 160 में से 78 सदस्यों को दो-दो वोट देने का अधिकार प्राप्त है. कॉरपोरेट से 14 सदस्य हैं. वहीं दो पेट्रॉन है. ऐसे में कुल वोट 3492 हैं. इस बार 111 सदस्य नये मतदाता हैं. इसमें राज्य के साथ चार सदस्य क्षेत्रीय उपाध्यक्षों के लिए चुनाव में खड़े थे.
इसे भी पढ़ें महिलाओं के लिए रांची नगर निगम चलायेगा विशेष सिटी बसें, घोषणा जल्द




