
Dhanbad : अखिल भारतीय साहु वैश्य समाज के सम्मेलन में रविवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की पत्नी यशोदा बेन मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद थीं. कार्यक्रम को संबोधित करते हुए श्रीमती बेन ने कहा कि समाज और देश के विकास के लिए महिलाओं का विकास जरूरी है. उन्होंने कहा कि महिलाओं के विकास के बिना समाज का सर्वांगीण विकास जरूरी है. और महिलाओं के विकास के लिए शिक्षा सबसे जरूरी है.
इसे भी पढ़ें: झारखंड के IAS, IPS, IFS के नाम चिट्ठी, क्यों आप ऐसे हो गये ???
सुबह हावड़ा जोधपुर एक्सप्रेस से धनबाद पहुंचीं
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की पत्नी यशोदा बेन रविवार की सुबह हावड़ा जोधपुर एक्सप्रेस से धनबाद पहुंचीं. धनबाद रेलवे स्टेशन पर उनकी अगवानी के लिए कुछ पुलिस पदाधिकारी मौजूद थे. बिना किसी तामझाम के अधिकारियों ने उनकी अगवानी की और उन्हें सर्किट हाउस पहुंचाया. श्रीमती बेन रविवार को आयोजित माहुरी वैश्य समाज के सम्मेलन में हिस्सा लेंगी.
इसे भी पढ़ें: अखिल भारतीय तैलिक साहू महासभा युवा मोर्चा की बैठक, कहा – रघुवर सरकार को विधानसभा चुनाव में सिखाएंगे सबक
भाजपा का कोई कार्यकर्ता नहीं पहुंचा
यशोदा बेन के साथ उनके कुछ सगे-संबंधी भी थे. इस दौरान रेलवे स्टेशन पर भाजपा का कोई कार्यकर्ता भी नहीं दिखा. सुरक्षा के नाम पर भी कोई विशेष तामझाम नहीं थी. वे एक साधारण यात्री की तरह धनबाद पहुंचीं. सिर्फ झारखंड और रेल पुलिस के कुछ अधिकारी और जवान तैनात थे.
जिला प्रशासन की ओर से पुलिस उपाधीक्षक (विधि व्यवस्था) मुकेश कुमार ने यशोदा बेन की अगवानी की और उन्हें स्कॉट कर सर्किट हाउस तक पहुंचाया. वे आज दोपहर धनबाद में आयोजित होने वाले माहुरी वैश्य समाज के सम्मेलन में हिस्सा लेंगी और सम्मेलन को संबोधित करेंगी.
इसके साथ ही वे शक्ति मंदिर और राजेंद्र सरोवर (बेकार बांध) भी जायेंगी.
इसे भी पढ़ें: सुब्रमण्यम स्वामी की किताब में दावा, पीएम मोदी की टीम में अयोग्य और चापलूसों की भरमार




