West Bengal

#Birbhum : विधानसभा चुनाव में तृणमूल कांग्रेस को इस बार तीस सीट ही मिलेगी- मुकुल राय

Birbhum : 15 माह बाद ही राज्य में विधानसभा चुनाव होने को है. लोकसभा चुनाव की तरह ही इस बार राज्य में विधानसभा चुनाव में मौजूदा तृणमूल सरकार को निराशा ही हाथ लगेगी. महज तीस सीट पर ही तृणमूल को हाथ मलते रह जाना पड़ेगा.

उक्त कथन है भाजपा नेता मुकुल राय का. रविवार को बीरभूम जिले के नानूर के रामकृष्णपुर गांव में शहीद भाजपा कर्मी स्वरूप गोराई के परिजनों से भेंट कर मुकुल राय ने उन्हें आर्थिक मदद की एवं पार्टी की तरफ से हरसंभव मदद का आश्वासन भी दिया.

इसे भी पढ़ेंः Texas में #HowdyModi कार्यक्रम में पीएम मोदी के साथ डोनाल्ड ट्रंप भी शामिल हो सकते हैं

राज्य में तानाशाही व्यवस्था

इस दौरान उन्होंने मीडिया से पूछे गए सवाल के जवाब में कहा कि राज्य में तानाशाही व्यवस्था तथा अराजकता की स्थिति कायम है. अब तक बीरभूम जिले में तृणमूल दुष्कृतियों के हाथों में भाजपा कर्मियों तथा नेताओं की हत्या कर दी गयी.

समूचे राज्य भर में तृणमूल के इशारे पर पुलिस निर्दोष बेगुनाह भाजपा कर्मियों को निशाना बना रही है. झूठे मामले में फंसा कर जेल भेज दिया जा रहा है. इन सब के बावजूद राज्य में भाजपा का जनाधार लगातार बढ़ता जा रहा है. राज्य की मुख्यमंत्री मंत्री ममता बैनर्जी भाजपा के बढ़ते जनाधार से घबरा गयी है.

इसे भी पढ़ेंः महिलाओं के लिए रांची नगर निगम चलायेगा विशेष सिटी बसें, घोषणा जल्द

Related Articles

Back to top button