
Chatra : जिले के टंडवा में पुलिस ने आरकेटीसी कंपनी के साईट कार्यालय में हुए गोलीकांड में शामिल तीन लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया है. जिसमें हजारीबाग जिला अंतर्गत केरेडारी थाना क्षेत्र के सायल गांव निवासी शंकर कुमार महतो, संतोष रजक उर्फ बबलु रजक तथा कामेश्वर कुमार महतो का नाम शामिल है.
उक्त आशय की जानकारी पुलिस इंस्पेक्टर सह थाना प्रभारी विजय कुमार सिंह ने प्रेस वार्ता आयोजित कर दी. उन्होंने बताया कि पिछले 29 अगस्त को थाना क्षेत्र के होन्हे स्थित आरकेटीसी कंपनी के साईट कार्यालय में रंगदारी तथा भयादोहन के लिए गोलीबारी की घटना का अंजाम दिया गया था.
इसे भी पढ़ें :हाईकोर्ट ने गुमला की CJM की कार्यशैली पर जताई नाराज़गी, कहा- जिम्मेदारियों से भाग रही हैं
जिसमें आरकेटीसी कंपनी में कार्यरत अमीत कुमार ठाकुर, नीरज कुमार सरौगी तथा सोलकर राज गंभीर रुप से घायल हो गये थे.
घटना को अंजाम जेल में बंद अमन साहू गिरोह के क्षेत्र मे सक्रीय अपराधी गिरोह के द्वारा दी गयी थी. कांड में शामिल अपराधियों की गिरफ्तारी को लेकर गठित एसआईटी टीम ने लगातार संदिग्ध स्थलों पर छापेमारी कर रही थी.
इसे भी पढ़ें :Jharkhand News : पथ निर्माण विभाग बदहाल, अभियंताओं का 70 % पद खाली, कैसे होगा काम
इंस्पेक्टर विजय सिंह ने बताया कि गिरफ्तार शंकर कुमार महतो बसरिया गोलीकांड तथा 29 अगस्त आम्रपाली मे हुए कोलीकांड में शामिल था. जबकि संतोष उर्फ बबलु रजक तथा कामेश्वर कुमार महतो अपराधियों को हर पल की सुचना देने का काम कर रहे थे.
इन लोगों के पास से पुलिस ने तीन मोबाइल के अलावे घटना मे उपयोग किया गया मोटरसाइकिल बरामद किया है. सभी गिरफ्तार लोगों ने पुलिस के समक्ष 29 अगस्त को हुए घटना में अपनी संलिप्तता स्वीकार की है. घटना में शामिल फरार अन्य अपराधियों को गिरफ्तार करने के लिए छापेमारी की जा रही थी.
इसे भी पढ़ें :हाईकोर्ट ने सहायक अभियंता 634 पदों पर नियुक्ति में सवर्णों को 10 % आरक्षण को सही ठहराया, एकलपीठ का आदेश खारिज किया




