Crime NewsDhanbadJharkhandNEWS

कतरास में कोयला कारोबारी के घर पर बमों से हमला, दहशत में परिवार, बम बरामद

DHANBAD: धनबाद जिले के कतरास थाना क्षेत्र के भगत मोहल्ला में कोयला कारोबारी संजय लोयलका के घर पर रविवार की रात बमों से हमला किया गया. अपराधियों ने लोयलका के घर चार बम फेंके जिसमें तीन बम में विस्फोट हो गया, जबकि एक जिंदा मौके से बरामद किया गया है. वहीं बम धमाके से पूरे परिवार में दहशत बना हुआ है.

 

इसे भी पढ़ेंं  : बड़ी राहतः झारखंड के किसी भी जिले में 10 से अधिक मरीज नहीं, रविवार को मिले 81 संक्रमित

घटना की सूचना पाकर तुरंत कतरास थाना प्रभारी रासबिहारी लाल मौके पर पहुंचकर मामले की जनकारी ली, वहीं संजय लोयलका ने बताया कि 15 दिन पूर्व अमन सिंह के नाम से छोटु सिंह ने व्हाट्सएप कॉल रंगदारी मांगी थी. इसकी सूचना लोयलका ने कतरास थाना में दर्ज कराई थी. पुलिस सनहा दर्ज कर जांच कर रही थी. जांच पूरी भी नहीं हुई थी कि रविवार की रात बम विस्फोट कर अपराधियों ने सरेआम बमों का धमाका कर उपस्थिति दर्ज करा दी. इस घटना से लोयलका का पूरा परिवार दहशत में है और पुलिस प्रशासन से सुरक्षा की गुहार लगाई. लोयलका ने पूरे घटनाक्रम की लिखित जानकारी कतरास थाना में देकर कार्रवाई की मांग की है.

इसे भी पढ़ें : सरयू-रघुवर की भिड़ंत में सत्ताधारी गठबंधन के तो मजे हैं, पर भाजपा कहां है?

अपराधियों की संख्या दो थी, जो मोटरसाइकिल पर सवार होकर आए थे. कतरास थाना से महज दो सौ गज की दूरी पर घटना को अंजाम दिया गया. जाते वक्त अपराधी एक पत्र छोड़ गया, जिसमें अपने को अमन सिंह का आदमी छोटू सिंह बताया है. पत्र में मैनेज करने की बात भी कही है. ऐसा नहीं करने पर लाला खान जैसा हश्र करने की धमकी दी है.

 

Related Articles

Back to top button