ChaibasaCrime NewsJharkhandNEWS

Chakradharpur: ई-रिक्शा चालक को बाइक सवार ने मारी टक्कर, हालत गंभीर, सदर अस्पताल रेफर

Chaibasa: रांची-चाईबासा मुख्य मार्ग एनएच-75 ई चक्रधरपुर चेक नाका के समीप ई-रिक्शा व बाइक के बीच जोरदार टक्कर हो गई. जिससे ई-रिक्शा चालक समेत बाइक में सवार 2 लोग घायल हो गए. घटना के बाद स्थानीय लोगों ने सभी घायलों को चक्रधरपुर अनुमंडल अस्पताल में भर्ती किया. जहां प्राथमिक उपचार करने के बाद बाइक में सवार दो लोगों को छोड़ दिया गया. जबकि गंभीर रूप से घायल ई-रिक्शा चालक को बेहतर इलाज के लिए चाईबासा रेफर कर दिया गया. ‌जानकारी के मुताबिक चाईबासा लुपुगगुटू गांव निवासी संजीव पूर्ति अपने रिश्तेदार के साथ नकटी आए थे. वापस जाने के दौरान चेक नाका के समीप ई-रिक्शा को धक्का मार दिया. जिससे ई रिक्शा चालक समेत बाइक में सवार दो लोग घायल हो गए. ‌ई रिक्शा चालक सिंह को गंभीर चोट लगने के कारण चिकित्सकों ने उन्हें बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल चाईबासा रेफर कर दिया. इधर घटना के संबंध में परिजनों को भी सूचित कर दिया गया है. ‌

इसे भी पढ़ें Chaibasa: हथियार के बल पर 22 लाख और स्कॉर्पियो लूट के मामले में एक गिरफ्तार, दो की तलाश

 

 

Related Articles

Back to top button