Uncategorized

भागलपुर के नाथनगर में एक स्कूल परिसर में बम विस्फोट, एक बच्चा घायल, अफवाह के बाद तनाव

Bhagalpur : भागलपुर जिला के नाथनगर में सुखराज रॉय हाई स्कूल में बम विस्फोट से भगदड़ मच गया. नाथनगर के मोमिन टोला निवासी 11 वर्षीय मोहम्मद शमसीर बम विस्फोट में घायल हो गया. घायल बच्चे के चाचा शगीर ने बताया कि वह स्कूल मैदान में खेल रहा था. इसी दौरान झाड़ी में किसी गोल ठोस वस्तु से पैर की ठोकर लगते ही विस्फोट हो गया. आवाज सुनकर जब परिजन स्कूल पहुंचे तो वहां शमसीर घायल पड़ा हुआ था.

बम विस्फोट की सूचना पर पहुंची पुलिस ने उसे मायागंज अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया. चिकित्सकों के ने बच्चे को खतरे से बाहर बताया है. डॉक्टर ने बताया किह बच्चा बम के टुकड़े से घायल हुआ है, चिंता की कोई बात नहीं है. बम विस्फोट से इलाके में दहशत है. विस्फोट के बाद कुछ लोगों ने अफवाह उड़ा दी, अफवाह फैलते ही क्षेत्र में तनाव की स्थिति उत्पन्न हो गयी. एहतियात के तौर पर इलाके में भारी संख्या में पुलिस बल को तैनात किया गया है.

इसे भी पढ़ेंः  अरवल: हाजत में आरोपी की मौत के बाद भड़के ग्रामीण, थाना परिसर में तोड़फोड़-आगजनी

इसे भी पढ़ेंः  गिरिराज सिंह और अश्विनी चौबे के पुत्र के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर बिहार विधानसभा में हंगामा

 इसे भी पढ़ेंः देशद्रोह वाला अररिया का वीडियो फर्जी, पाकिस्तान नहीं, लालटेन जिंदाबाद के लगे थे नारे

इसे भी पढ़ेंः गर्मी आने से पहले ही बिजली ने बिहारवासियों को दिया झटका, बिजली दर में पांच फीसदी की बढ़ोत्तरी

न्यूज विंग एंड्रॉएड ऐप डाउनलोड करने के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं. आप हमें फ़ेसबुक और ट्विटर पेज लाइक कर फॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Back to top button