ChaibasaCrime NewsJamshedpurJharkhandNEWS

Chaibasa: हथियार के बल पर 22 लाख और स्कॉर्पियो लूट के मामले में एक गिरफ्तार, दो की तलाश

Chaibasa: पश्चिमी सिंहभूम जिले के मझगांव थाना क्षेत्र में दिनदहाड़े पिस्तौल के बल पर 22 लाख रुपया और स्कॉर्पियो लूट के मामले में पुलिस ने एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि दो की तलाश कर रही है. घटना के संबंध में मिली जानकारी के अनुसार मझगांव थाना अंतर्गत सादोमसाई चौक के पास रविवार की दोपहर  तीन अपराधियों ने पिस्तौल के दम पर ओडिशा के ररुवां में रहने वाले व्यापारी सुनील कुमार सुल्तानिया के मैनेजर योगेंद्र कामिला से 22 लाख रुपए नकद और स्कॉपियो (जेएच06पी-3425) की लूट कर फरार हो गया. अपराधियों ने इस दौरान मैनेजर और स्कॉपियो के चालक का मोबाइल भी छीन लिया था. सूचना मिलने के बाद ही पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मामले की छानबीन में जुट गई. क्योंकि लूट दिनदहाड़े हुआ था इसलिए पुलिस भी हर पल की खबर लेकर कार्रवाई करना शुरू कर दिया. घटना के आठ घंटे बाद ही पुलिस ने कोतवाली थाना क्षेत्र के हल्दीपोखर स्थित मुस्लिम बस्ती से एक अपराधी को नकद रुपए के साथ एक युवक को गिरफ्तार कर लिया. जहां उससे पूछताछ की जा रही है. लूट के घटना में शामिल दो व्यक्ति के बारे में भी पूछताछ कर रही है पुलिस. इस दौरान पुलिस ने लूट की स्कॉपियो घटना स्थल से करीब छह किमी दूर कुमारडुंगी थाना क्षेत्र में पुलिया पर लावारिस हालत में बरामद कर लिया.

ओडिशा से मझगांव पैसा कलेक्शन करने आए थे

ओडिशा निवासी योगेंद्र कामिला ने बताया कि मैं अपने स्कॉपियो के चालक कोडाकोरो बारिक के साथ जैतगढ़ मार्केट में दुकानदारों से पैसा कलेक्शन कर मझगांव होते हुए ररूवां जा रहा था. इसी दौरान सदोमसाई चौक के पास पहले से घात लगाए बैठे तीन अपराधियों ने स्कॉपियो रोक लिया.फिर पिस्तौल दिखाते हुए पैसों से भरा बैग और स्कॉपियो लूट लिया. बाद में वे लोग गुड़गांव पहुंचे, वहां से सवारी वाहन लेकर मझगांव थाना पहुंचे जहां पुलिस को घटना के बारे में जानकारी दी.

इसे भी पढ़ें: कोडरमा: बाराती गाड़ी पलटने से एक की मौत, 8 लोग घायल

Related Articles

Back to top button