NEWS

जेसोवा दिवाली मेले के चौथे दिन उमड़ा जनसैलाब, फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता और लाइव बैंड की प्रस्तुतियों ने बांधा समां

जेसोवा दिवाली मेले के चौथे दिन उमड़ा जनसैलाब, फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता और लाइव बैंड की प्रस्तुतियों ने बांधा समां

– रविवार को जमकर खरीदारी करने पहुंचे रांचीवासी, मेले का प्रांगण उत्साह और उमंग से हुआ गुलजार।
– फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता में विभिन्न आयु वर्ग के बच्चों ने दिखाई प्रतिभा, विजेताओं को किया गया सम्मानित।
– गांव के पारंपरिक परिवेश ने खींचा लोगों का ध्यान, लोक कलाओं और ग्रामीण जीवन की झलक बनी विशेष आकर्षण।
– लाइव बैंड प्रतियोगिता में तीन बैंडों की शानदार प्रस्तुतियों ने संगीत प्रेमियों को किया मंत्रमुग्ध।

 

रांची, 1 नवंबर। जेसोवा दिवाली मेला अपने चौथे दिन रविवार को उत्साह, उमंग और रौनक के साथ आगे बढ़ा। छुट्टी का दिन होने के कारण मेले में रांचीवासियों की भारी भीड़ उमड़ी। लोगों ने विभिन्न स्टॉलों पर जमकर खरीदारी की और मेले के विविध आकर्षणों का आनंद लिया। शाम होते-होते जेसोवा का पूरा प्रांगण लोगों की चहल-पहल से खिल उठा। चांदनी रात और रोशनी से सजे मेले के बीच हर तरफ उल्लास और उत्सव का माहौल देखने को मिला।

ग्रामीण परिवेश बना लोगों के आकर्षण का केंद्र

जेसोवा दिवाली मेले में तैयार किया गया गांव का पारंपरिक दृश्य लोगों को खूब पसंद आ रहा है। इस विशेष प्रस्तुति में ग्रामीण जीवन की सजीव झलक देखने को मिल रही है। गांव का कुआं, सूत कातने की पारंपरिक प्रक्रिया और लाठी से चूड़ियां बनाने की कला ने लोगों का ध्यान आकर्षित किया है। वहीं, कठपुतली का नृत्य दर्शकों के लिए विशेष आकर्षण बना हुआ है।

ग्रामीण परिवेश को बेहद आत्मीयता के साथ प्रस्तुत किया गया है। लोग खाट पर बैठकर गांव के इस मनमोहक दृश्य का आनंद लेते दिखें साथ ही पुरानी ग्रामीण परंपराओं एवं लोक कलाओं से रूबरू होते दिखे ,यह सारे दृश्य मेले में आने वाले लोगों को अपनी संस्कृति और परंपराओं से जोड़ने के साथ-साथ ग्रामीण जीवन की सादगी और खूबसूरती का अनुभव करा रहे है।

फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता में बच्चों ने दिखाई प्रतिभा

मेले में आयोजित फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता बच्चों के आकर्षण का प्रमुख केंद्र रही। प्रतियोगिता को चार आयु वर्गों में विभाजित किया गया था, जिसमें बच्चों ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए अपनी रचनात्मकता, आत्मविश्वास और प्रतिभा का प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता के परिणाम इस प्रकार रहे:

आयु वर्ग 2 से 4 वर्ष

– प्रथम स्थान – कुमार अथर्व
– द्वितीय स्थान – अनाहिता अरोड़ा एवं आयेशा अहमद
– तृतीय स्थान – तिवारी आर्यन राज

आयु वर्ग 5 से 6 वर्ष

– प्रथम स्थान – नव्या राव एवं यक्ष भगत
– द्वितीय स्थान – वैभव कुमारी
– तृतीय स्थान – तिश्या राव

आयु वर्ग 7 से 9 वर्ष

– प्रथम स्थान – वेद शुक्ला एवं अमित कुमार
– द्वितीय स्थान – माहि कुमारी एवं अन्वी
– तृतीय स्थान – अन्वी साहू, चंदन कुमार एवं परी

आयु वर्ग 10 से 15 वर्ष

– प्रथम स्थान – बीना कुमारी एवं लक्ष्मी
– द्वितीय स्थान – किनू बरमेला एवं मानसवी
– तृतीय स्थान – सोनाक्षी कुमारी एवं इशा

लाइव बैंड प्रतियोगिता में संगीत की धुनों पर झूमे दर्शक

शाम के सांस्कृतिक कार्यक्रम का विशेष आकर्षण लाइव बैंड प्रतियोगिता रही, जिसमें सिद्धार्थ रॉय, अनुराग कुमार और माधवी राघव बैंड ने हिस्सा लिया। तीनों बैंड ने अपनी शानदार संगीत प्रस्तुतियों और अनूठी शैली से मंच पर ऐसा समां बांधा कि दर्शक मंत्रमुग्ध होकर संगीत का आनंद लेते रहे। लाइव संगीत की धुनों ने मेले के वातावरण को और भी जीवंत बना दिया।

प्रतियोगिता के निर्णायक मंडल में जेसोवा की अध्यक्ष प्रीति कुमार तथा जेसोवा की सदस्य अर्चना और दिव्या शामिल रहीं। निर्णायक मंडल ने तीनों बैंडों की प्रस्तुतियों का मूल्यांकन किया। जिसमे स्वरम द बंद फर्स्ट ,सेकंड नागेश कुमार और थर्ड रहे अनुराग कुमार।

वहीं, विपुल नायक और उनकी पूरी टीम की शानदार प्रस्तुति ने मंच पर ऊर्जा और उत्साह का नया रंग भर दिया। उनकी दमदार परफॉर्मेंस पर पूरा मंच झूम उठा और दर्शक भी संगीत की धुनों पर थिरकने को मजबूर हो गए। उनकी प्रस्तुति ने शाम के कार्यक्रम को यादगार बना दिया।

जेसोवा दिवाली मेले का चौथा दिन खरीदारी, बच्चों की प्रतिभा, ग्रामीण संस्कृति और संगीत के उत्सव के नाम रहा। रांचीवासियों की बढ़ती सहभागिता ने मेले की रौनक को और बढ़ाया। जेसोवा का प्रांगण देर शाम तक उत्साह और उमंग से सराबोर रहा।

Related Articles

Back to top button