GiridihJharkhand

हेमंत सोरेन की गिरफ्तारी के खिलाफ गिरिडीह झामुमो ने शुरू की न्याय यात्रा

Giridih : जमीन घोटाले में जेल गये राज्य के पूर्व सीएम हेमंत सोरेन के समर्थन में गिरिडीह झामुमो ने न्याय यात्रा की शुरुआत की. पार्टी के महासचिव विनोद पांडेय के साथ ऑनलाईन बैठक में कार्यकर्ताओं को निर्देश दिया गया कि अब जिले के हर पंचायत में न्याय यात्रा निकाली जायेगी. महासचिव श्री पांडेय ने नेताओं और कार्यकर्ताओं को 4 मार्च को पार्टी के स्थापना दिवस पर शक्ति प्रदर्शन करने का भी सुझाव दिया और कहा कि दीवार लेखन के माध्यम से लोगों को ईडी की साजिश को जन-जन तक पहुंचाना है. ऑनलाईन बैठक में पार्टी के गिरिडीह अध्यक्ष संजय सिंह, अजीत कुमार पप्पू, शाहनवाज अंसारी, देवराज, गीता हाजरा, चांद रसीद, प्रमिला मेहरा समेत पार्टी के कई नेता और कार्यकर्ता शामिल हुए थे. इधर पहले दिन ही सदर प्रखंड के 10 गांवों के आदिवासी समुदाय के वृद्धों और नौजवानों के साथ झामुमो नेताओं का कार्यक्रम हुआ. जिसमें झामुमो नेताओं ने ईडी द्वारा हेमंत सोरेन की गिरफ्तारी की कड़ी निंदा की और कहा कि झामुमो अध्यक्ष शिबू सोरेन ने एक सुनहरे झारखंड का सपना देखा था लेकिन केन्द्र सरकार की एजेंसियों ने हेमंत सोरेन को जेल में डाल कर राज्य के विकास के सपने को चकनाचूर कर दिया. इधर कार्यक्रम में हरिलाल मंराडी, रामेशवर सोरेन, जीतन सोरेन, श्यामलाल टुडु, सन्नीदयाल सोरेन, शिवलाल सोरेन समेत कई झामुमो कार्यकर्ता और समर्थक शामिल हुए.

इसे भी पढ़ें- कांग्रेस के नाराज विधायकों के साथ बसंत सोरेन की बैठक खत्म, 10 विधायक जा रहे दिल्ली

Related Articles

Back to top button