
Chaibasa: झारखंड के पश्चिमी सिंंहभूम से बड़ी खबर है. यहां नक्सलियों की धमक एकबार फिर हुई है. नक्सल प्रभावित लोढ़ाई एवं गुदड़ी के बीच तलसदा व गुंडिदीरि के पास नक्सलियों ने सोनुवा-गुदड़ी मुख्य सड़क का निर्माण कर रही कंपनी टीईपीएल के कैंप पर धावा बोला और पोकलेन एवं हाईवा की चाबी छीनकर ले गए. जाते हुए नक्सलियों ने काम बंद करने की चेतावनी दी. घटना मंगलवार अपराह्रन करीब 4 बजे की है.
जानकारी के अनुसार नक्सलियों की संख्या सात के करीब थी. सभी एके 47 और रायफल से लैस थे. माना जा रहा है कि नक्सली निर्माण कंपनी पर लेवी के लिए दबाव बना रहे हैं. हालांकि, नक्सलियों ने कंपनी के किसी कर्मचारी या मजदूरों से मारपीट नहीं की.
ये भी पढ़ें- TATA OPEN INNOVATION : डायबिटीज का पता लगाने के लिए आईआईटी हैदराबाद को मिला पांच लाख रुपये का पुरस्कार




