
Ranchi : केंद्रीय बोर्ड माध्यमिक शिक्षा सीबीएसई ने परीक्षा की तारीख जारी कर दी है. कक्षा 10 वीं (हाईस्कूल) और कक्षा 12 वीं (इंटरमीडियट) की परीक्षाएं 15 फरवरी 2024 से शुरू होंगी. कक्षा 12 वीं की परीक्षा 2 अप्रैल तक चलेगी. वहीं, 10वीं की परीक्षा 13 मार्च को खत्म हो जायेगी.
सीबीएसई अधिकारियों ने कहा कि विद्यार्थियों की सुविधा के लिए दो विषयों की परीक्षाओं के बीच में तैयारी के लिए पर्याप्त समय दिया गया है. वहीं, परीक्षाओं की डेटशीट तैयार करते समय प्रतियोगी परीक्षाओं का भी विशेष ध्यान रखा गया है. परीक्षा सुबह साढ़े 10 बजे से शुरू होगी.
इसे भी पढ़ें- सीएमओ से ईडी पहुंचा कर्मी, ईडी को सौंपा पत्र



