
Ranchi: मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन आज पूछताछ के लिए ईडी कार्यालय नहीं पहुंचे. ईडी ने समन जारी कर जमीन घोटाले मामले में पूछताछ के लिए आज बुलाया था. मुख्यमंत्री पूर्व निर्धारित कार्यक्रम में भाग लेने के लिए दुमका चले गए. हालांकि मुख्यमंत्री कार्यालय से एक कर्मी जरूर एक गोपनीय पत्र लेकर मंगलवार दोपहर ईडी ऑफिस पहुंचा और कार्यालय में पत्र सौंपा. इस पत्र के सौंपे जाने को लेकर नए समन जारी होने की चर्चा तेज होने लगी है.




