JharkhandRanchi

चैंबर में महिला स्टार्टअप की समस्याओं पर हुई चर्चा

Ranchi : फेडरेशन ऑफ़ झारखंड चैंबर ऑफ़ कॉमर्स की महिला स्टार्टअप उप समिति की बैठक अध्यक्ष किशोर मंत्री की अध्यक्षता में संपन्न हुई. बैठक में स्टार्टअप से जुड़े कई विषयों पर चर्चा की गयी. यह चर्चा की गयी कि किस प्रकार राज्य में स्टार्टअप को बढ़ावा दिया जाये. स्टार्टअप के लिए सरकार द्वारा कौन-कौन से कदम उठाये जा रहे हैं एवं किस प्रकार इसका विस्तार किया जाये. लोगों विशेष कर युवाओं को इसकी जानकारी होनी चाहिए. बैठक की जानकारी देते हुए अध्यक्ष किशोर मंत्री ने कहा कि बैठक में इस बात पर भी चर्चा की गयी कि योजना द्वारा कितने लोगों को लाभ प्राप्त हो रहा है. यह कहा गया कि इससे जुड़ी योजनाओं को आम जनता तक पहुंचाया जाये. जिससे सभी को लाभ प्राप्त हो सके. बैठक में उपाध्यक्ष आदित्य मल्होत्रा, सह सचिव अमित शर्मा, शैलेश अग्रवाल समेत अन्य मौजूद रहे.

इसे भी पढ़ें – कोहरे की वजह से सियालदह-अजमेर एक्सप्रेस, झारखंड एक्सप्रेस सहित कई ट्रेनें रहेंगी रद्द

Related Articles

Back to top button