
Ranchi: कोरोना वायरस के खतरे से बचाव और इसके व्यापक प्रचार-प्रसार के लिए राज्य के विभन्न जिलों में स्थानीय प्रशासनिक स्तर पर बीआरपी-सीआरपी को लगाया गया है. ये बीआरपी-सीआरपी समग्र शिक्षा अभियान के तहत कार्यरत हैं. धनबाद, हजारीबाग सहित कई जिलों में क्वारंटाइन वार्ड बनाये गये हैं. इन्हीं क्वारंटाइन वार्ड में बीआरपी-सीआरपी की नियुक्ति की गयी है.
इसके अलावा देवघर व अन्य जिलों में अतिरिक्त स्वास्थ्य केंद्र में एवं कई जिले में इस महामारी की रोकथाम के लिए बनाये गये रैपिड एक्शन टीम में प्रतिनियुक्ति की गयी है.
इसे भी पढ़ें – मुंबई और सूरत के बाद अब दिल्ली में बाहर निकले मजदूर, प्रशासन कर रहा शेल्टर होम ले जाने की कोशिश
सिर्फ मिलता है मानदेय
गौरतलब है कि ये बीआरपी-सीआरपी अनुबंध पर कार्यरत हैं. इन्हें केवल मानदेय पर काम कराया जाता है. इसके अतिरिक्त इन्हें न तो स्वास्थ्य बीमा दिया जाता है, न जीवन बीमा और न ही दूसरी तरह की सुविधाएं. ऐसी स्थिति में काम करते हुए बीआरपी-सीआरपी किसी तरह से रोग से संक्रमित होते हैं या किसी तरह का कोई हादसा होता है. तो उनके परिवार के समक्ष गंभीर आर्थिक परेशानी आ जायेगी.
बीआरपी-सीआरपी महासंघ का कहना है कि केंद्र सरकार व कई राज्य सरकारें इस महामारी में प्रतिनियुक्त कर्मियों की 50 लाख रुपये तक की बीमा की घोषणा की है. वहीं इस महामारी से लड़ने के लिए प्रतिनियुक्त किये गये बीआरपी-सीआरपी के बारे सरकार ने किसी तरह की घोषणा नहीं की है. संघ ने सरकार से निवेदन किया है कि उनके लिए भी बीमा की व्यवस्था की जाये.
इसे भी पढ़ें – #FightAgainstCorona : सिमडेगा में एक कोरोना पॉजिटिव मिलने पर प्रशासन ने 3 किमी तक के क्षेत्र को किया सील



