
Ranchi: कोरोना वायरस के संक्रमण को रोकने के लिए देश में लॉकडाउन 3 मई तक बढ़ा दिया गया है. इसके बाद भी भाजपा के दो सांसद लॉकडाउन को तोड़कर झारखंड पहुंचे.
झारखंड मुक्ति मोर्चा के केंद्रीय महासचिव सुप्रियो भट्टाचार्य ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में भाजपा आध्यक्ष से दोनों सांसदो पर कार्रवाई करने की मांग की.
सुप्रियो ने आगे कहा कि भाजपा सांसदों द्वारा झारखंड पहुंचकर भोजन बांटने का कार्य करना दुर्भाग्यपूर्ण है. जिन्हें क्वारेंटाइन में रहना चाहिए, वे लोगों से मिल-जुल रहे हैं.
सुप्रियो भट्टाचार्य ने आगे कहा कि जहां करोना वायरस के संक्रमण को रोकने के लिए लॉकडाउन किया गया है और देशभर के लाखों मजदूर अपने घर-गांव से दूर हैं और अपने गांव लौटना चहते हैं, ऐसे में प्रभावशाली लोगों के द्वारा लॉकडाउन को तोड़कर झारखंड पहुंचना काफी शर्मनाक बात है.
रांची सांसद संजय सेठ और घनबाद के सांसद पीएन सिंह उत्तर प्रदेश, बिहार होते झारखंड पहुंचे हैं. भाजपा की उतर प्रदेश में व बिहार में उनके समर्थन से सरकार चल रही है.
दोनों राज्य सरकारों द्वारा कैसे सड़क मार्ग से आने दिया गया है, यह राज्य से बाहर फंसे मजदूरों की भावना के साथ खिलवाड़ करने के समान है. दोनों सांसदों ने अपनी ताकत और सत्ता का गलत प्रयोग किया है.
इसे भी पढ़ें : धनबाद : तंबाकू खाकर सार्वजनिक जगह पर थूकना पड़ा महंगा, पुलिस ने गाड़ी सहित पहुंचाया थाना
दोनों सांसदों पर भाजपा अध्यक्ष और पीएम करें कार्रवाई
सुप्रियो भट्टाचार्य ने भाजपा अध्यक्ष एवं प्रधानमंत्री से मांग की कि दोनों सांसदों पर कार्रवाई करें. राष्ट्रव्यापी लॉकडाउन को जिस कदर दोनों सांसदों ने तोड़ा है वह आम गरीब और दूर-दराज में फंसे हुए प्रवासी मजदूरों के मुंह पर तमाचा है. केंद्र सरकार अपने दोनों सांसदों पर कार्रवाई करे.
इसे भी पढ़ें : #Lockdown: कर्नाटक में फंसे 40 मजदूरों की मजदूरी नहीं दे रहा ठेकेदार, खाने के लाले पड़े, हेमंत सोरेन से लगायी गुहार
जिन्हें होना चाहिए क्वारेंटाइन, वे बांट रहे भोजन
भट्टाचार्य ने आगे कहा भाजपा के दोनों सांसदों को चोरी-छुपे राज्य पहुंचने के बाद कोविड-19 का अपना चेकअप कराना चाहिए. साथ ही उनसे मिलने वाले तमाम लोगों को क्वारेंटाइन होना चाहिए.
सुप्रियो ने राज्य सरकार से मांग की कि दोनों सांसदों से मिलने वाले सभी लोगों को खेलगांव में क्वारेंटाइन किया जाये.
इसे भी पढ़ें : गिरिडीह: डुमरी थाना प्रभारी किये गये सस्पेंड, जवान के साथ किया था दुर्व्यवहार




