
Begusarai: जिले में चचेरी बहन की शादी में शामिल होने आए भाई की सोमवार को खेत संदिग्ध मौत हो गई. घटना मुफस्सिल थाना क्षेत्र के निगम वार्ड संख्या 27 पहाड़ चक गांव की है. मृतक की पहचान नयागांव थाना क्षेत्र के वार्ड संख्या आठ दरियापुर गांव के रहने वाले उमेश मल्लिक का 21 वर्षोय पुत्र राजेश कुमार मल्लिक की है. जानकारी के अनुसार मृतक चचेरी बहन की शादी में शरीक होने आया था. लेकिन सुबह में समारोह स्थल से कुछ दूरी पर ही एक गड्ढे से उसकी शव बरामद की गई. मृत सफाई कर्मी राजेश के रिश्तेदार ने उसे दारू पिलाकर हत्या करने का आरोप लगाया है. घटनास्थल से शराब की बोतल एवं ग्लास वरामद की गई है. फिलहाल घटना की सूचना मिलते ही मुफस्सिल थाना की पुलिस दलबल के साथ पहुंची. घटनास्थल पर पहुंचकर मामले की तफ्तीश में जुट गई है.
इसे भी पढ़ें : JUT: ओपन बुक या असाइनमेंट बेस्ड परीक्षा लेने को लेकर स्टूडेंट्स ने किया घेराव




