
Ranchi: झारखंड जूडो संघ एवं गिरिडीह जिला जूडो संघ के संयुक्त तत्वावधान में नगर भवन गिरिडीह में आयोजित दो दिवसीय राज्य स्तरीय जूडो प्रतियोगिता में रांची जिला की ओर से खेलते हुए एस.आर. डी.ए.वी. पब्लिक स्कूल, पुंदाग के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 2 पदकों पर अपना कब्जा जमाया.
इसे भी पढ़ें;बेगूसराय में चचेरी बहन की शादी में शामिल होने आये भाई की खेत में मिली लाश
विद्यालय के 12वीं के छात्र प्रिंस कुमार ने जूनियर कैटेगरी में 60 – 66 किलोग्राम तथा आदित्य कुमार ने 80 -90 किलोग्राम भार वर्ग में शानदार प्रदर्शन करते हुए कांस्य पदक हासिल किया. खिलाड़ियों के शानदार प्रदर्शन पर विद्यालय के प्राचार्य एस. के. मिश्रा ने खिलाड़ियों को पदक प्रदान का उन्हें सम्मानित किया तथा उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की.
इसे भी पढ़ें: चारा घोटाला मामला: सीबीआई की विशेष अदालत मंगलवार को सुनाएगी फैसला
साथ ही उन्होंने कहा कि जीवन में खेल-कूद का विशेष महत्व है. बच्चे पढ़ाई के साथ- साथ खेलकूद में भी अपना भविष्य सवार कर देश का नाम रौशन कर सकते हैं. खेल-कूद के क्षेत्र में भी असीम संभावनाएं हैं, जो उन्हें अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर ख्याति दिला सकते हैं. विद्यार्थियों के इस शानदार उपलब्धि पर विद्यालय के खेल शिक्षक आशीष जायसवाल सहित सभी शिक्षक एवं शिक्षिकाओं ने भी विजेताओं को बधाई दी.




