
Ranchi : छात्र संगठन एनएसयूआई (नेशनल स्टूडेंट्स यूनियन ऑफ इंडिया) के नेतृत्व में बड़ी संख्या में बीटेक के स्टूडेंट्स ने सोमवार को टेक्निकल यूनिवर्सिटी का घेराव किया. घेराव करने आये स्टूडेंट्स ने बताया कि वे बीटेक के सत्र 2018-22 के स्टूडेंट्स हैं. स्टूडेंट्स सातवें सेमेस्टर की परीक्षा ऑनलाइन/असाइनमेंट बेस्ड या ओपन बुक के तहत लेने की मांग कर रहे हैं.
इसे भी पढ़ें: लोहरदगा के बुलबुल जंगल के आसपास हो रही है बमबारी, कई बंकरों को किया गया ध्वस्त
इस दौरान कई अन्य कोर्स के स्टूडेंट्स भी थे. मांगो के सम्बन्ध में उनका कहना है कि बीटेक और डिप्लोमा इंटरमीडिएट के सभी सेमेस्टर के सभी विद्यार्थियों को अगले सेमेस्टर में प्रमोट किया जाये. मौके पर कांग्रेस NSUI के प्रदेश उपाध्यक्ष इंदरजीत सिंह के नेतृत्व में सैकड़ो की संख्या में छात्रों ने टेक्निकल यूनिवर्सिटी में तालाबंदी भी किया.




