DhanbadJharkhand

#Lockdown : लॉकडाउन के कारण नहीं मिल रहा रोजगार, जान जोखिम में डालकर की कोयला चोरी करने की कोशिश

Ranjit  kumar  singh

Dhanbad : कोरोना वायरस के बढ़ते संक्रमण की वजह से देशभर में दहशत का माहौल बना हुआ है. 21 दिनों के लॉकडाउन से लोगों की परेशानी बढ़ गयी है. लॉकडाउन की वजह से रोज कमाने खाने वाले के आगे कई तरह की परेशानियां उत्पन्न हो गयी हैं.

ऐसा ही एक मामला झरिया के जोड़ापोखर थाना क्षेत्र का है. यहां कई दिनों से काम नहीं मिलने की वजह एक युवक काफी परेशान था. जिस कारण उस युवक ने अपनी जान को जोखिम में डालकर रोप वे की डोली से कोयला निकालने लगा.

इसे भी पढ़ें – इधर, शिक्षामंत्री कह रहे निजी स्कूल फीस न लें उधर, स्कूलों ने फीस बढ़ाने के साथ ऑनलाइन जमा करने को भी कहा

घर की जरूरतें नहीं हो रही हैं पूरी

कुछ स्थानीय लोगों ने उस युवक को मना भी किया. लेकिन उस युवक ने मना कर रहे लोगों से कहा कि देश में पूरी तरह लॉकडाउन है, जिस कारण काम नहीं मिल रहा है. रोज कमाते हैं, तभी घर चलता है. लेकिन अभी कुछ दिनों से घर में कई प्रकार की परेशानियां उत्पन्न हो गयी हैं. जिसे देखने वाला कोई नहीं है. अनाज तो मिल रहा है, लेकिन घर की अन्य जरूरतें पूरी नहीं हो रही हैं. उसकी यह बात सुनकर सभी लोग अपने-अपने घर चले गये.

इसे भी पढ़ें –राज्य में बढ़ा #Corona संक्रमण तो मात्र 350 वेंटिलेटर ही बनेंगे सहारा, सरकार ने और 380 वेंटिलेटर का ही दिया है ऑर्डर

अगर लॉकडाउन रहा, तो करना पड़ेगा यही काम

इस बात की जानकारी न्यूजविंग को मिली. जानकारी मिलते ही जब हमने उस युवक के पास जाकर उसकी तस्वीर लेने की कोशिश की, तो युवक डोली से नीचे आ गया. हमने उस युवक से पूछा कि जान जोखिम में डालकर कोयला चोरी क्यों कर रहे हो?  उसने बताया कि मैं यह काम प्रतिदिन नहीं करता हूं.

काम नहीं मिल रहा है, जिस कारण एक दिन के लिए यह काम कर लिया. अगर यह लॉकडाउन ऐसे ही रहा तो शायद यही काम करना पड़ेगा. आपको बता दें कि यह रोपवे की डोली में सेल के जीतपुर कोलियरी से कोयला लोड होता है, जो सेल की चासनाला कोलियरी जाता है.

लेकिन फिलहाल लॉकडाउन के कारण काम बंद होने से यह कोयला लोड डोली जहां-तहां खड़ी है, जिस कारण डोली से कोयला चोरी की जा रही है. अवैध तरीके से कोयला निकालने के दौरान अगर डोली चली तो जान जाने का भी खतरा है.

इसे भी पढ़ें – #TabligiJamaat के लोग इलाज में नहीं कर रहे सहयोगः तुगलकाबाद रेलवे आइसोलेशन सेंटर में डॉक्टर पर थूका

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Back to top button