
Giridih: अगले साल होने वाले लोकसभा चुनाव की तैयारियों में भाजपाई अभी से ही सक्रिय दिखने लगे हैं. इसी क्रम में शनिवार को भाजपा जिलाध्यक्ष महादेव दुबे और प्रदेश कार्यसमिति सदस्य सुरेश साहू ने शहर के विभिन्न बूथ कमिटी के मनोनीत अध्यक्ष और सचिव को माला पहनाकर उन्हें सम्मानित किया. इस दौरान सम्मानित होने वालों में अमर सिन्हा, राजेश जायसवाल, संतोष गुप्ता, राजीव सिन्हा, जीतेंद्र राय, नरेंद्र सिंह, विकास सिन्हा, संजय कुमार समेत कई अन्य मौजूद रहे. फिलहाल इन्हें निगम इलाके में पड़ने वाले बूथों का जिम्मा सौंपा गया.
इसे भी पढ़ें: गिरिडीह: हत्या के मामले में दो सगे भाइयों को आजीवन कारावास

इस संबंध में जिलाध्यक्ष महादेव दुबे ने बताया कि पार्टी का लक्ष्य हर बूथ के एक एक वोटर के घर तक पहुंचना है, साथ ही उन्हें भाजपा द्वारा चलाए जा रहे सरल एप से जुड़ने के लिए भी प्रेरित करना है ताकि मोदी सरकार की उपलब्धियों से लोग जागरूक हो सकें. इतना ही नहीं वोटरों को सरल एप से जोड़ने के लिए ही राष्ट्रीय स्तर पर भाजपा द्वारा शुरू किए गए टॉल फ्री नंबर 78200 78200 में लोगो से कॉल करा कर भाजपा सरकार के उपलब्धि और राज्य के हेमंत सरकार की नाकामी से अवगत कराना है.




