JharkhandRanchi

5-7 मई तक रांची में सांसद सांस्कृतिक महोत्सव, झारखंडी कला संस्कृति के दिखेंगे 10 से अधिक रंग

Ranchi: रांची में 5,6 और 7 मई को सांसद सांस्कृतिक महोत्सव का आयोजन होगा. सांसद संजय सेठ ने अपने कार्यालय में शनिवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि पिछले दिनों रांची लोकसभा क्षेत्र की खेल प्रतिभाओं को सामने लाने को सांसद खेल महोत्सव का आयोजन किया गया था. अब रांची लोकसभा क्षेत्र स्तरीय सांसद सांस्कृतिक महोत्सव का आयोजन होगा. कलाकार, हमारी संस्कृति और कलाओं के वाहक होते हैं. कलाएं संरक्षित और सुरक्षित रहें, इसके लिए कलाकारों को भी संरक्षण और संवर्धन की आवश्यकता होती है. कोरोना संक्रमण काल में कलाकारों के सामने आए संकट ने उन्हें सांस्कृतिक महोत्सव आयोजित करने का विचार दिया. सांसद सांस्कृतिक महोत्सव के जरिये रांची लोकसभा क्षेत्र की सभी विधानसभाओं से जुड़े विभिन्न विधाओं के कलाकार अपनी सहभागिता निभाएंगे. मौके पर राष्ट्रीय स्तर के कलाकार अजय मलकानी और अन्य भी उपस्थित थे.

केंद्रीय मंत्री होंगे अतिथि

संजय सेठ ने जानकारी देते कहा कि सांस्कृतिक महोत्सव के उद्घाटन समारोह में केंद्रीय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल मुख्य अतिथि होंगे. समापन समारोह में जनजाति मंत्री (केंद्रीय) अर्जुन मुंडा और राज्यपाल सहित अन्य भी शामिल होंगे. सांसद के मुताबिक पीएम मोदी वोकल फॉर लोकल पर जोर देते आए हैं. सांस्कृतिक महोत्सव इसी का प्रयास है. आड्रे हाउस, दरभंगा हाउस के ऑडोटोरियम और अन्य ऑडोटोरियम में अलग अलग विधाओं के स्थानीय कलाकार अपनी कला प्रदर्शित करेंगे. विजेताओं और प्रतिभागियों को सम्मानित किया जाएगा. राष्ट्रीय स्तर पर भी पहचान स्थापित करने में इससे मदद मिलेगी. इस महोत्सव में मुख्य रूप से 10 तरह के इवेंट्स होंगे और इसके लिए एक-एक समन्वयक भी होंगे. 20 मार्च से 15 अप्रैल तक रजिस्ट्रेशन होगा. समन्वयकों का नाम, नंबर इसके लिए जारी किया जाएगा.

कौन से इवेंट्स में प्रतियोगिता

अजय मलकानी ने बताया कि 10 इवेंट्स में कलाकार, लोक कलाकार प्रतियोगिता में शामिल होकर अपना हुनर दिखाएंगे. जनजातीय नृत्य (समूह नृत्य), जनजातीय इंस्ट्रूमेंटल प्रतियोगिता (सोलो), फोक नृत्य समूह, क्लासिकल नृत्य (सोलो, सामूहिक), फ्री स्टाईल नृत्य कोरियोग्राफ सहित अन्य इवेंट्स होंगे जिनके जरिये 15 वर्ष से 40 वर्ष की आयु के कलाकारों, लोक कलाकारों के हुनर का आनंद लेने का मौका दर्शकों को मिलेगा.

इसे भी पढ़ें: JBVNL: स्मार्ट मीटर प्रीपेड मोड पर शुरू होने से उर्जा मित्रों की भूमिका होगी खत्म

Related Articles

Back to top button