Giridih

गिरिडीह: हत्या के मामले में दो सगे भाइयों को आजीवन कारावास

Giridih: हत्याकांड के एक मामले में गिरिडीह के फर्स्ट एडीजे कोर्ट ने दो सगे भाइयों को आजीवन कारावास की सजा सुनाई. साथ ही 20 -20 हजार रुपये का जुर्माना भी लगाया. मामला गिरिडीह के जमुआ के गांव से जुड़ा हुआ है. जानकारी के अनुसार फर्स्ट एडीजे के कोर्ट ने हत्या के मामले में जमुआ के सगे भाई शक्ति राय और इसके भाई को आजीवन कारावास की सजा सुनाया है. हत्या का यह मामला साल 2018 से जुड़ा हुआ है. करीब पांच साल बाद शक्ति राय ने अपने भाई के साथ अपने ही चचेरे भाई का हत्या कर दिया था. हत्या के बाद मृतक के परिजनों से जमुआ थाना में दोनो आरोपी भाईयो के खिलाफ केस दर्ज कराया था. इसके बाद पांच साल तक बहस होने के बाद जज ने दोनो को आरोपी मानते हुए सजा सुनायी.

इसे भी पढ़ें: गिरिडीह: शराब कारोबारी के घर छापेमारी करने गयी पुलिस पर ग्रामीणों ने किया पथराव, 13 को भेजा जेल, 48 पर केस

Related Articles

Back to top button