
Jamshedpur : जमशेदपुर में गुरुवार को ही मानगो थाना प्रभारी राजीव रंजन कुमार को एसीबी द्वारा रिश्वत लेते गिरफ्तार किया गया था. एसएसपी प्रभात कुमार ने तत्काल कार्रवाई करते हुए राजीव रंजन कुमार को सस्पेंड कर दिया था. इधर, शुक्रवार को ही एसएसपी प्रभात कुमार ने नए थाना प्रभारी के नाम को सार्वजनिक किया है. मानगो के पूर्व थाना प्रभारी विनय कुमार को फिर से मानगो का थाना प्रभारी बनाया गया है जबकि, गोलमुरी थाना प्रभारी अरविंद कुमार को पुलिस केंद्र भेज दिया गया है. उनकी जगह जुगसलाई यातायात थाना प्रभारी राजीव रंजन को गोलमुरी का नया थाना प्रभारी बनाया गया है. पुलिस केंद्र में सेवा दे रही संगीता कुमारी को जुगसलाई यातायात थाना का प्रभारी बनाया गया है. भूषण कुमार गोलमुरी यातायात थाना प्रभारी बनाया गया है. कुणाल कुमार और मोहन कुमार को साइबर थाना भेजा गया है. बोडाम थाना प्रभारी शंकर लकड़ा को पुलिस केंद्र भेजा गया है जबकि सीतारामडेरा थाना के एसआई धनंजय बैठा को बोड़ाम थाना प्रभारी बनाया गया है.




