
Lucknow : कांग्रेस महासचिव व यूपी प्रभारी प्रियंका गांधी वाड्रा ने बड़ा एलान करते हुए कहा कि यूपी के आगामी विधानसभा चुनाव 2022 में कांग्रेस पार्टी अपने कुल टिकटों में से 40 प्रतिशत महिलाओं को देगी. उन्होंने कहा कि यह निर्णय प्रदेश की हर उस महिला के लिए है जो न्याय चाहती है और बदलाव चाहती है.
प्रियंका ने कहा कि आज प्रदेश में नफरत का बोलबाला है. उन्होंने महिलाओं से आह्वान किया और कहा कि राजनीति में आइए. आगे आइए. उन्होंने कहा कि कांग्रेस का आवेदन खुला रहेगा. आप आगे आइए. मेरे कंधे से कंधा मिलाकर चलिए.
इसे भी पढ़ें : पूर्व केंद्रीय मंत्री बाबुल सुप्रियो ने लोकसभा की सदस्यता से दिया इस्तीफा, जानें क्या कहा
आने वाले समय में और बढ़ सकता यह प्रतिशत
प्रियंका गांधी ने कहा कि यह एक शुरूआत है आने वाले समय में यह प्रतिशत बढ़ सकता है. यह पूछे जाने पर कि क्या कांग्रेस को इतने उम्मीदवार मिल पाएंगे. इस पर प्रियंका ने कहा कि हम अपने प्रत्याशियों की पूरी मदद करेंगे. वो जरूर जीतेंगी.
इसे भी पढ़ें : पलामूः आर्मी जवान धीरज का हुआ अंतिम संस्कार, शहीद का दर्जा नहीं देने से आक्रोश, लोग आंदोलन को तैयार




