JharkhandLohardaga

पतंजलि योग शिविर में बच्चों को अनुलोम विलोम प्राणायाम की जानकारी दी गयी

 Lohardaga  : पतंजलि योग समिति भारत स्वाभिमान  लोहरदगा के तत्वावधान में कृषि बाजार प्रांगण में बालक एवम बालिकाओं के लिए एकदिवसीय विशेष योग शिविर का आयोजन किया गया. शिविर में बच्चों को स्वस्थ दिनचर्या, खानपान, योग, आयुर्वेद, जड़ीबूटी औषधि के विषय मे जानकारी दी गयी.  जिला प्रभारी एवम मुख्य योग प्रशिक्षक प्रवीण भारती ने बच्चों के लिए अनुलोम विलोम प्राणायाम को विशेष लाभकारी बताया. साथ ही कपालभांति प्रणायाम भी करने को कहा.

बच्चों के लिए शीर्षासन, चक्रासन, हलासन, वृक्षासन, सर्वांगासन विशेष लाभकारी बताये गये. जिला प्रभारी ने कहा कि प्रत्येक व्यक्ति के शारीरिक गुण का प्रभाव मन पर तथा मानसिक गुणों का प्रभाव शारीरिक गुणों पर पड़ता है, इसलिए आयुर्वेद में रोगी के शरीर और मन की स्थिति को भी ध्यान में रखा जाता है. बच्चे योग को जीवनशैली बना लें तो वे निरोग जीवन जियेंगे.

इसे भी पढ़ें- मिजल्स-रूबेला टीकाकरण अभियान परवान पर, निधि खरे खुद कर रही हैं मॉनिटरिंग

शिविर में गिलोय और एलोवेरा का वितरण किया गया

शिविर में गिलोय और एलोवेरा का वितरण किया गया व  इसके प्रयोग और फायदे बताये गये. संरक्षक शिवसंकर सिंह, पतंजलि योग समिति प्रभारी अभय भारती, सदस्य रामसुभग राय, जिला युवा प्रभारी अंकित अग्रवाल ने भी अपने विचार रखे बच्चों ने रोज योग करने और फास्ट फूड, जंक फूड से दूर रहकर स्वस्थ दिनचर्या के अनुपालन का संकल्प लिया. सभी ने समिति की ओर से दिये गये पतंजलि दूध बिस्कूट का आनंद लिया. शिविर का समापन वन्दे मातरम गान एवम शहीदों के जयजयकार से किया गया. शिविर में सुदामा सिंह, रामसुभग राय, वासुदेव महतो,तीजन यादव, राजकुमार मिश्रा, रामेश्वर सिंह, रवि भूषण प्रजापति, कुबेर भगत आदि उपस्थित रहे.

इसे भी पढ़ें- हिंदपीढ़ी : 20 दिन पहले ही सिविल सर्जन से की गयी थी चिकनगुनिया फैलने की शिकायत, फिर भी सोया रहा प्रशासन

न्यूज विंग एंड्रॉएड ऐप डाउनलोड करने के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं. आप हमें फ़ेसबुक और ट्विटर पेज लाइक कर फॉलो भी कर सकते हैं.

Related Articles

Back to top button