JharkhandPalamu

पलामू : रॉयल इंस्टिट्यूट के मालिक का शव बरामद, पुलिस ने  आत्महत्या बताया

 Daltonganj : शहर के जेल हाता स्थित रॉयल इंस्टिट्यूट के मालिक रह चुके स्व महेश प्रसाद गुप्ता के 56 वर्षीय पुत्र प्रमोद कुमार गुप्ता की ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गयी. डालटनगंज स्टेशन से एक किलोमीटर दूर शव को बरामद किया गया है. वह शनिवार शाम छह बजे के करीब घर से अपनी मोटरसाइकिल से निकले थे.

देर रात प्रमोद गुप्ता घर नहीं पहुंचने के कारण घर के लोग परेशान हो गये. फिर इसकी सूचना मेदिनीनगर नगर शहर थाना को दी गई. थाना द्वारा घरवालों को सूचित किया गया कि प्रमोद कुमार गुप्ता का शव रेलवे ट्रैक पर बरामद किया गया है. उसके बाद थाना द्वारा शव को अपने कब्जे में लेकर सदर अस्पताल पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया.

इसे भी पढ़ें- हिंदपीढ़ी : 20 दिन पहले ही सिविल सर्जन से की गयी थी चिकनगुनिया फैलने की शिकायत, फिर भी सोया रहा प्रशासन

कभी-कभी मानसिक रूप से परेशान  हो जाते थे

पलामू के पुलिस अधीक्षक इंद्रजीत महथा ने घटना की पुष्टि करते हुए कहा कि घटना शतप्रतिशत आत्महत्या है. आत्महत्या करने की कोई खास वजह नहीं बताई जा रही है, लेकिन उनके परिजनों का मानना है कि वे सुगर रोग से पीड़ित थे और कभी-कभी मानसिक रूप से परेशान भी हो जाते थे. पुलिस ने शव का अंत्यपरीक्षण करा शव को परिजनों को सौंप दिया है. उनके परिजनों ने शव का अंतिम संस्कार कर दिया है.

बता दें कि प्रमोद गुप्ता अपने पीछे  पत्नी अनिता गुप्ता व दो बच्चों को छोड़ गये. बड़ा बेटा केतन आनंद रांची में किसी प्राइवेट कंपनी में जॉब करता है,  छोटी बेटी स्कूल में शिक्षिका का कार्य करती है.

न्यूज विंग एंड्रॉएड ऐप डाउनलोड करने के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं. आप हमें फ़ेसबुक और ट्विटर पेज लाइक कर फॉलो भी कर सकते हैं.

Related Articles

Back to top button