Crime NewsJharkhandPalamu

पलामू: मंगरदाहा घाटी में लूट की योजना विफल, तीन गिरफ्तार, हथियार और गोलियां बरामद

 Daltonganj : दो दिन पूर्व डालटनगंज-गढ़वा मुख्य मार्ग पर चैनपुर थाना क्षेत्र की मंगरदाहा घाटी में यात्रियों के साथ लूटपाट करने वाले तीन शातिर अपराधियों को घाटी में फिर से लूट की योजना बनाते समय गिरफ्तार किया गया. शनिवार की रात गुप्त सूचना के आधार पर तीन लुटेरों चैनपुर के कटुवल निवासी सबिन्द्र चौधरी, चैनपुर के चंदन साव और डुलसुलमा के दिलीप भुइयां को हथियार और गोलियों के साथ गिरफ्तार किया गया है.

इसे भी पढ़ें- गिरिडीह: गांडेय बीडीओ के घर में घुस कर अपराधियों ने गोली मारी

पुलिस ने खदेड़ कर पकड़ा

डीएसपी सुरजीत कुमार ने चैनपुर थाना में पत्रकारों को बताया कि शनिवार की शाम गुप्त सूचना मिली थी कि  पुनः कुछ लुटेरे मंगरदाहा घाटी में लूट के इरादे से पहुंचे हैं. सूचना पर कार्रवाई की गयी. घाटी में जैसे ही पुलिस बल पहुंचा, अपराधियों को इन पर नजर पड़ गयी और वे भागने लगे. पुलिस ने उन्हें खदेड़ा और तीन अपराधियों को गिरफ्तार करने में सफलता पायी. दो अपराधी अंधेरे का फायदा उठाकर भागने में सफल रहे. उनके सत्यापन के लिए छापामारी की जा रही है.

इसे भी पढ़ें- हिंदपीढ़ी : 20 दिन पहले ही सिविल सर्जन से की गयी थी चिकनगुनिया फैलने की शिकायत, फिर भी सोया रहा प्रशासन

गढ़वा विधायक पर चलायी थी गोली

डीएसपी ने जानकारी दी कि गिरफ्तार लुटेरों में से एक अपराधी सबिन्द्र चौधरी हार्डकोर है. उसने गढ़वा-रंका मार्ग पर कुछ वर्ष पूर्व गुजर रहे गढ़वा के विधायक सत्येन्द्र नाथ तिवारी के वाहन पर लूटपाट की नीयत से गोली चलायी थी. इसके अलावा चैनपुर थाना क्षेत्र में वर्ष 2016 में हुई भीष्म नारायण चौधरी की हत्या और डालटनगंज के चियांकी में मोटरसाइकिल लूट में शामिल था और रंगेहाथ पकड़ा गया था.

इसे भी पढ़ें- मिजल्स-रूबेला टीकाकरण अभियान परवान पर, निधि खरे खुद कर रही हैं मॉनिटरिंग

 दो माह पूर्व आये थे जेल से बाहर

सबसे बड़ी बात है कि सबिन्द्र चौधरी दो माह पूर्व जेल से बाहर आया था. उसके साथ दो अन्य साथी चैनपुर निवासी चन्दन साव गत 27 जुलाई को जमानत पर जेल से बाहर आया था. जबकि डुलसुलमा निवासी दिलीप भुइयां 24 जुलाई को जेल से बाहर आया था. जेल से बाहर आने के बाद भी उनमें कोई सुधार नहीं हुआ और लूटपाट करते पकड़े गये. चंदव साव पर चैनपुर-रामगढ़ मार्ग पर कुख्यात अनारी ढोढ़ा लूटकांड, टीएसपीसी के साथ मिलकर चैनपुर के बलहइया में पुलिस पर फायरिंग करने, ईंट भटठों पर लेवी वसूलने सहित अन्य आपराधिक मामले दर्ज हैं. दिलीप भुइयां ट्रेनों में लूटपाट करने और लातेहार जिले में चार डकैती कांड का आरोपी रह चुका है.

 अभियान में शामिल हुए

कार्रवाई में सहायक अवर निरीक्षक मनोज कुमार, चित्रगुप्त सिंह, आरक्षी बुधराम उरांव और संतोष भगत शामिल थे. जबकि प्रेस ब्रीफिंग में शहर थाना प्रभारी तरूण कुमार और चैनपुर थाना प्रभारी व्यास राम उपस्थित थे.

इसे भी पढ़ें- ‘सरकार की कारगुजारियां उजागार करने वाले को देशद्रोही का तमगा देना बंद करें रघुवर सरकार’

न्यूज विंग एंड्रॉएड ऐप डाउनलोड करने के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं. आप हमें फ़ेसबुक और ट्विटर पेज लाइक कर फॉलो भी कर सकते हैं 

Related Articles

Back to top button